उत्कृष्ट व आदर्श सेवाओं हेतु सम्मानित किए गए पूर्व प्रवक्ता डॉक्टर अशोक त्रिवेदी

10

सराहनीय रहा डॉ अशोक त्रिवेदी जी का कार्यकाल : डॉ अशोक सिंह

शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होता है – राम प्रकाश सिंह

विद्यालय परिवार द्वारा जो मेरा हार्दिक अभिनंदन एवं सम्मान हुआ है,यह मेरे लिए अविस्मरणीय व ऐतिहासिक पल है : डॉ अशोक त्रिवेदी

लालगंज (रायबरेली) , वेतन भोगी शिक्षक कर्मचारी सहकारी समिति के तत्वाधान में जनता विद्यालय इंटर कॉलेज पूरे पांडेय में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर पूर्व प्रवक्ता डॉ अशोक कुमार त्रिवेदी को भव्य अभिनंदन के साथ सम्मानित किया गया। प्रबंध तंत्र के सम्मानित पदाधिकारियों,प्रधानाचार्य एवं शिक्षक कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से डॉ त्रिवेदी का माल्यार्पण कर उन्हें विभिन्न उपहारों से नवाजते हुए सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधतंत्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर अशोक सिंह ने कहा कि डॉ अशोक त्रिवेदी जी का कार्यकाल सराहनीय रहा। आपने विद्यालय को अविस्मरणीय सेवाएं दी हैं। लंबे समय तक विद्यालय परिवार आपको याद करता रहेगा। विद्यालय के समस्त शिक्षकों को डॉक्टर त्रिवेदी के पद चिन्हों का अनुगमन करना चाहिए।

विद्यालय प्रबंध तंत्र के प्रबंधक राम प्रकाश सिंह एडवोकेट ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होता है। औपचारिक रूप से उसे जरूर सेवानिवृत्ति कर दिया जाता है,लेकिन समाज में रहकर अनवरत वह समाज को अपनी सेवाएं देकर सच्चे और अच्छे रास्ते में चलने का पाठ पढ़ाया करता है। डॉ त्रिवेदी एक नेक एवं परोपकारी इंसान के साथ एक अच्छे शिक्षक भी थे।विद्यालय के विद्यार्थी हमेशा उनके व्यक्तित्व से प्रभावित रहते थे। एड़वोकेट श्री सिंह ने कहा कि डॉक्टर त्रिवेदी जी विद्यालय के साथ समाज के भी प्रतिष्ठित व्यक्ति थे,उनकी सेवाएं स्मरणीय रहेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवध प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टर अशोक त्रिवेदी एक योग्य प्रवक्ता एवं श्रेष्ठ मंच संचालक थे। आपने हमेशा विद्यालय के हित में काम  किया है। विद्यालय परिवार आपको लंबे समय तक याद करेगा। इसी क्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित विद्यालय के पूर्व प्रवक्ता रमाशंकर अग्निहोत्री  ने अपने भाषण में कहा कि डॉक्टर अशोक त्रिवेदी हमारे परम हितैषी अभिन्न मित्रों में से हैं।

डॉ त्रिवेदी के व्यक्तित्व ने मेरे जीवन में अमिट छाप थोड़ी है,आप हर दिल अजीज व्यक्तित्व हैं। एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मठ एवं समस्त शिक्षकों कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में प्रिय थे। हम आपके स्वस्थ सुखद दीर्घ  जीवन की मंगल कामना ईश्वर से करते हैं।विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेम शंकर ने अपने वक्तव्य में कहा पंडित जी कभी कक्षा में लेट नहीं जाते थे,हमेशा वह समय से कक्षाओं में पहुंचकर  निष्ठा के साथ अध्यापन करते थे।  हम सब शिक्षकों के आप आदर्श एवं अगवा रहे हैं। हम लोग आपके पद चिन्हों का अनुगमन करते रहेंगे। सम्मान समारोह में बोलते हुए पूर्व प्रवक्ता डॉक्टर अशोक त्रिवेदी ने कहा कि मैं समिति की अध्यक्षा निधि तिवारी  सचिव उमेश जी के साथ सभी समिति के सदस्यों का आभारी हूं। डॉ त्रिवेदी ने कहा कि पूरे विद्यालय परिवार के द्वारा जो मेरा हार्दिक अभिनंदन एवं सम्मान हुआ है,यह मेरे लिए अविस्मरणीय व ऐतिहासिक पल है। मैं हृदय से अभिभूत एवं रोमांचित हूं। आप लोगों के अपनेपन को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। सेवानिवृत्ति के बाद भी मेरी स्नेहिल सद्भावनाएं हमेशा विद्यालय एवं आप सबके प्रति बनी रहेगी। डॉ त्रिवेदी ने विद्यालय प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक सिंह प्रबंधक राम प्रकाश सिंह एडवोकेट प्रधानाचार्य अवध प्रकाश श्रीवास्तव एवं समस्त विद्यालय परिवार के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की।

सम्मान समारोह को जीव विज्ञान प्रवक्ता निधि तिवारी इतिहास प्रवक्ता राजकुमार शिक्षक सर्वेश कुमार सिंह एवं विद्यालय के लोकप्रिय शिक्षक आशुतोष उर्फ चंदन सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक त्रिभुवन बहादुर सिंह ने एवं कुशल संचालन विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में आए पूर्व प्रवक्ता रामनरेश सिंह वरिष्ठ पूर्व शिक्षक काली शंकर द्विवेदी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अभिषेक त्रिवेदी प्रमोद कुमार बाजपेई महादेव बाजपेई विद्यालय के प्रवक्ता क्रांति कुमार सिंह राकेश जयसवाल अखिलेश सिंह राजकुमार बनारसी सर्वेश कुमार नीरज चौरसिया भानु प्रताप सिंह सत्येंद्र कुमार अमित कुमार प्रधान लिपिक ठाकुर अवधेश बहादुर सिंह रंजना सिंह पीएल गुप्ता जगत बहादुर सिंह अशोक सिंह शिव शंकर यादव उमेश कुमार अखिलेश कुमार सर्वेश कुमार रामकिशोर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-  संदीप कुमार फिजा

Click