कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक सिंह का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन

19

जिले के कांग्रेसियों , शुभचिंतकों में शोक की लहर 

बाँदा – आज सुबह बांदा के लिए एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। जिले के बड़े कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री विवेक कुमार सिंह का शुक्रवार सुबह 7:30 बजे दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। बीती रात उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। उनके निधन की सूचना से उनके समर्थकों व बांदा के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने इसकी पुष्टि की। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जा सकता है।

विवेक सिंह ने ऊर्जा मन्त्री रहते हुए बाँदा को किया था विधुत कटौती मुक्त

पानी,बिजली की समस्याओं को लेकर लोगो के दिलो में बनाई जगह। बाँदा से कांग्रेस के पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री विवेक सिंह की मृत्यु का जैसे ही आज समाचार बाँदा आया स्थानीय लोगो, शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई ।बताते है कि विवेक सिंह ने ऊर्जा राज्य मंत्री रहते हुए शहर की सड़क, पानी और बिजली जैसी समस्याओं को लेकर लोगों के बीच अपनी जगह बनाई थी। जनसमस्याओं को लेकर उनकी मुखरता के चलते वह आम लोगों में खूब पसंद किए जाते थे। शहर का एक बड़ा तबका हमेशा उनके साथ रहता था। कांग्रेस के नेता विवेक सिंह 3 बार विधायक व एक बार मंत्री रहे चुके थे। 1996 में पहली बार विधायक बनने के बाद वह मंत्री भी बने थे। परिजनों ने बाँदा में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की है। अगर शव बाँदा आया तो शनिवार को अंतिम संस्कार होगा।

Click