छतोह ब्लॉक प्रमुख पर निर्दलीय का कब्ज़ा, भाजपा ने गंवाई सीट

277
By- Shamsi Rizvi

रायबरेली (परशदेपुर) ज़िले के छतोह ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी संगीता देवी ने जीत हासिल कर ली ।वहीं बीजेपी को करारी शिकस्त हाथ लगी है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी संगीता देवी ने भाजपा समर्थित रामकली हरा कर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी कब्जा ली है।

बताते चले कि छतोह ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामकली और निर्दलीय संगीता देवी के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद पहले से थी। संगीता देवी को विशाल सिंह का समर्थन प्राप्त था, तो वही रामकली को भाजपा के पूर्व प्रमुख सुखवीर सिंह का समर्थन था।छतोह ब्लॉक केंद्रीय मंत्री और भाजपा की कद्दावर मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय छेत्र में होने की वजह से जिले की हॉट सीट बन गई है।शनिवार को एसडीएम सलोन दिव्या ओझा और सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह के निर्देशन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान हुआ। जिसमें निर्दलीय संगीता देवी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामकली को 7 मतों से पटकनी दी। मतदान में सभी 51 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जीत की खबर मिलते ही संगीता देवी व विशाल सिंह के समर्थक जश्न में डूब गए। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी ने कहा कि छतोह छेत्र में विकास कराना ही मेरा पहला मक़सद है।

सुरक्षा का था अचूक इन्तेज़ाम

छतोह ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के 2 दिन पहले निर्दलीय प्रत्याशी संगीता देवी के प्रस्तावक विशाल सिंह को प्रशासन द्वारा जिला बदर कर देने से माहौल थोड़ा गर्म हो गया था।किसी प्रकार की अनहोनी न होने पाए इसलिए चुनाव शुरू होने से पहले ही ब्लॉक परिसर में एसडीएम दिव्या ओझा और सीओ सलोन इंद्र पाल सिंह ने मोर्चा सम्हाल लिया था।एसओ नसीराबाद राज कुमार पांडेय और एसओ डीह पवन सिंह, चौकी प्रभारी परशदेपुर पंकज शरद ने अपनी पूरी टीम के साथ निष्पक्ष चुनाव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Click