ड्यूटी करते करते आ गए कोरोना की चपेट में, क्वॉरंटीन

10

वाराणसी। कोरोना वायरस की आंच अब पुलिसकर्मियों तक फैलने लगी है। दरअसल, वाराणसी में कई पुलिसकर्मी वायरस से संक्रमित मिले हैं। शहर में कुल आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें से सात पुलिसकर्मी हैं। सातों पुलिस वाले एक ही चौकी पर तैनात थे। रिपोर्ट आने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचने लगा है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, कोरोना के लक्षण की शिकायत मिलने पर 14 पुलिस वालों को एक गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया था। इन 14 पुलिसवालों में से सात की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। यह चौकी सिगरा थाने के इलाके में आती है। वहीं सात पुलिसकर्मियों में एक दरोगा 3 हेड कांस्टेबल और 3 कांस्टेबल शामिल है। इनमे से चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक में सबसे पहले सूखी खांसी और बुखार के लक्षण पाए गए थे। उसके बाद चौकी के कुछ और पुलिसकर्मियों को भी खांसी और बुखार हो गया।

डीएम ने की पुष्टि

जिलाधिकारी ने बताया कि वाराणसी में शनिवार को 95 रिपोर्ट बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से प्राप्त हुई। जिसमें 87 नेगेटिव आयी हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 7 पुलिसकर्मी, जिनमे 1 उप निरीक्षक, 3 हेड कांस्टेबल, 3 कांस्टेबल शामिल हैं, कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Click