तिरंगा उठा भारत माता की जय बोल रहे पाकिस्तानी,अंशदीप ने बताई विदेश में राष्ट्रीय ध्वज की ताकत

209

सलोन,रायबरेली।यूक्रेन में फंसे पाकिस्तानी छात्र/छात्रोंओ को तिरंगा उठाकर अपनी जान बचानी पड़ रही है।इसके अलावा अन्य देश के बच्चे भी तिरंगे लेकर यूक्रेन से निकल रहे है।यूक्रेन से लौटे सलोन के अंशदीप सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि भारतीय तिरंगे में इतनी ताकत है की पड़ोसी मुल्क के छात्र अपनी जान बचाने के लिए भारतीय फ्लैग का सहारा ले रहे है।शुक्रवार देर रात लौटे अंशदीप ने बताया कि हंग्री से लेकर घर पहुँचने तक उनका एक रुपया भी नही खर्चा हुआ है।पूरा खर्च भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने वहन किया है।वही बेटे अंशदीप सिंह के सुरक्षित घर पहुचने पर पिता गुरुचरण सिंह माता दलजीत कौर ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Click