दहेज प्रतिषेध दिवस

98

वन स्टाप सेंटर में महिलाओं के लिए किया जाागरुकता कार्यक्रम।

महोबा , वन स्टाप सेंटर में दहेज प्रतिषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दहेज प्रथा रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। दहेज प्रथा पर महिलाओ के द्वारा प्रशन पूछे गए तथा सभी के प्रश्नों के उत्तर देते हुऐ महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओ को यह भी बताया गया कि किस प्रकार अपने को सुरक्षित रख सकते हैं। सेल्फ डिपेंड बन सकते हैं दहेज प्रतिषेध दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बताया गया कि दहेज लेने, दहेज देने, दहेज के लिए उकसाने अथवा इसके लेन-देन में सहभागी होने पर न्यूनतम पांच वर्ष की कैद एवं 15 हजार रूपए का जुर्माना होगा। आगे योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जैसे- निराश्रित महिला पेंसन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना, स्पाॅन्सरशिप मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 181 महिला हेल्प लाइन, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरकार द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नम्बरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्य मंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 112 पुलिस आपात कालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के बारे में एवं वन स्टाॅप सेन्टर, के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से केन्द्र प्रबंधक क्षमा एवं समस्त स्टाफ ,किशोर न्याय बोर्ड से कल्पना सोनी, ग्रामोन्नति संस्थान, ग्रामीण स्वावलंबन समिति, आशा संस्थान से जुड़ी महिलाएं एवं कार्यरत महिलाएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

Click