भारतीय जनता युवा मोर्चा का हुआ जोरदार सम्मेलन

33

मौदहा हमीरपुर।। स्थानीय पांडव गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का सम्मेलन एवं जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
आज नगर के पांडव गेस्ट हाउस में भाजपा युवा मोर्चा सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रियंका रावत पूर्व सांसद प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी प्रभारी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र उपस्थित रही।


युवा सम्मेलन में हजारों की संख्या में आए क्षेत्र से युवाओं का जोश देखते बना भारतीय जनता पार्टी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए गांव से आने वाले लोगों को सम्मान देकर सरकार की सभी सुविधाओं से रूबरू कराने का कार्य कर रही है इस युवा सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि शिवबीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, सुनील साहू क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, शिवेंद्र सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी अनूप अवस्थी, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायिका मनीषा अनुरागी, जिला अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी आदि मंच पर उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सम्मेलन में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने उपस्थित सभी युवाओं को 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा सभा मे सदर विधायक युवराज सिंह ने युवाओं को कहा कि अपना हर एक बूथ मजबूत बनाना होगा इसी प्रकार प्रियंका रावत ने उपस्थित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को देख कर कहा कि हमको आगामी 2022 के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों से विजई प्राप्त करना है युवा मोर्चा कार्यक्रम में रामदेव सिंह,जगदीश प्रसाद व्यास, अरुण सिंह जिगनी, शिव प्रकाश सिंह सेंगर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आराधना राजपूत, अनीता राजपूत, आशीष निगम, अरविंद श्रीवास्तव, हर्षित गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिषेक तोमर, राजीव आर्य, मोहित साहू, ब्लाक प्रमुख लाला राम निषाद, जिला महामंत्री रोहित शिवहरे, विशेष नायक सिद्धार्थ पाठक, मोहित गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

एमडी प्रजापति रिपोर्ट

Click