मुख्यमंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की

93

महराजगंज, रायबरेली। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है।

शुक्रवार को सफ़ाई कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाई जाए। कर्मचारियों की पदोन्नति, 1800 ग्रेड पे वेतनमान के स्थान पर 1900 ग्रेड पे वेतनमान दिया जाए।

जून में होने वाली ग्राम पंचायत अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में 20 प्रतिशत पदों पर सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। इसके अलावा उन्होंने मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि उनके सफाई कर्मी के पद का नाम बदलकर पंचायत सेवक किया जाए व उन्हें ग्राम प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाए।

इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार, दिनेश प्रकाश, अरुण बेनू, राजेन्द्र बहादुर, चंद्रशेखर, नंदलाल, राम अचल, लोधे प्रसाद, राम बहादुर सुनील, बालकृष्ण सहित दर्जनों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
Click