मोदी सरकार गरीबों के हित के लिए समर्पित: नरेंद्र सिंह तोमर

15

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी रायबरेली संगठन के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण आधारित 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बोलते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के फार्मूले पर कार्य कर रही है।

सबके विकास के लक्ष्य के चलते हर वर्ग का विकास हुआ है। गरीब ,दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक आदि सभी के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा योजनाएं संचालित हैं जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। सेवा, सुशासन और गरीब का हित ही भाजपा सरकार का सदैव मूल मंत्र रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए समर्पित थी ,समर्पित है और समर्पित रहेगी। भाजपा को बहुमत देश को बदलने के लिए मिला था। राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाना ही मोदी सरकार का लक्ष्य है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित कंट्री बनाने की दिशा में अनवरत कार्य कर रहे हैं। कभी मांगने वाला देश आज दानदाताओं की श्रेणी में आ गया है।

केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्र के 140 करोड लोगों को देश की ताकत बताते हुए कहा कि जनबल की ताकत से ही आज राष्ट्र विकसित देशों में गिना जाने लगा है।

मोदी सरकार ने अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में 48 करोड़ लोगों को बैंक खातों से जोड़ा है। हमने 80 करोड़ को खाद्यान्न देने का कार्य कर रहे हैं। बैंक खातों के जरिए ही सरकारी सहायता व किसान सम्मान देने का कार्य बहुत ही इमानदारी से किया जा रहा है।

उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की मजबूत बुनियाद रख दी है ।आने वाले 25 वर्ष भारत के लिए अमृत काल जैसे होंगे। हमें 1947 से पहले जो भी कमजोरियां व विकृतियां रह गई हैं। उन्हें दूर करना है। राष्ट्र को टेक्नोलॉजी से लैंस करना है। परमाणु से सुसज्जित करना है। उन्होंने कहा कि भारत कभी विश्व गुरु था।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के चलते भारत विश्व गुरु के पद पर प्रशस्त हो रहा है 1947 में निश्चित रूप से फिर से विश्व गुरु भारत बनेगा।

इसके पूर्व स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह , राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी,लोकसभा संयोजक आरबी सिंह, पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ,राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई , कार्यक्रम संयोजक सुशील शर्मा ने भी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया और प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ,पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह प्रबुद्ध वर्ग जिला संयोजक सुशील शर्मा, सहसंयोजक दिलीप द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी, श्रीमती किरन सिंह, सरेनी विधानसभा प्रबुद्ध सम्मेलन संयोजक सुशील शुक्ला, अशोक शुक्ला, राजन अवस्थी, देवेंद्र अवस्थी, शिवम गुप्ता, जेपी सिंह सुबोध बाजपेईमनोज सिंह फ्रेंचाइजी, राघवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अमरेश मौर्य, गिरिजा नंदन त्रिपाठी ,डॉक्टर कमलाकांत, मनीष, नागेंद्र बहादुर, विजय चौधरी ,राजेश मिश्रा, सुनील सिंह आदि सैकड़ों प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहे।

  • संदीप कुमार फिजा
Click