विषैला जंतु काटने से मजदूर की हालत बिगड़ी

16

लालगंज (रायबरेली) , क्षेत्र के मेरुई गांव के निकट निर्माणाधीन एक प्रोजेक्ट में काम करने वाले एक मजदूर को शुक्रवार की देर रात को विषैला जंतु ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मूलतः बिहार प्रांत के जमुई जनपद के बसूती निवासी 62 वर्षीय बुद्धू मांझी देर रात को विसर्जन करने उठा, तो उसे किसी विषैले में जंतु ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click