हॉटस्पाट बेलाताल में चला सेनेटाइज व साफ सफाई अभियान

14

बेलाताल ( महोबा )। हॉटस्पॉट क्षेत्र बेलाताल में शनिवार को साफ- सफाई व सेनेटाइजेशन का अभियान चला।

विकास खण्ड जैतपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलाताल के मौलाबक्स व तकनीकी सहायक अरविंद अरजरिया द्वारा अभियान चलाकर साफ सफाई व सेनेटाइजेशन कराया गया।

गांव में गत दिनों 6 ग्रामीणों को कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसमें 2 ग्रामीण सही हो गए . प्रशासन द्वारा इस गांव के तमाम मुहल्ले को सील कर कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

लोगों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर टीम लगाकर साफ सफाई व सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। गलियों के साथ ही लोगों के घर दरवाजों को भी सेनेटाइज किया जा रहा है।
गांव में पहुंची सफाई कर्मचारियों की टीम में राजेश ,पार्वती ,मनोज,रोहित ,सोनू ने साफ सफाई की। गंदगी, कीचड़ को नालियों से बाहर किया। इसके बाद छिड़काव शुरु किया।

Click