हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – गगरेट विधानसभा सीट से कांग्रेस के चैतन्य शर्मा विजयी

9
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - गगरेट विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – गगरेट विधानसभा सीट से कांग्रेस के चैतन्य शर्मा विजयी।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में ऊना जिले की गगरेट विधानसभा सीट पर उतरे छहों प्रत्याशियों ने पूरी ताक़त झोंक रही है। बीजेपी से मौजूदा विधायक राजेश ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने चैतन्य शर्मा को और आम आदमी पार्टी ने मनोहर लाल डडवाल को मैदान में उतारा है। इसी के साथ यहां से लेखराज कटनोरिया, हिमाचल जन क्रांति के रघुबीर सिंह और राष्ट्रीय देवभूमि के विनोद डडवाल चुनावी रण में हैं।

बता दें कि गगरेट विधानसभा सीट हमीरपुर के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सांसद हैं। इस लिहाज से ये सीट बीजेपी के लिए बेहद अहम है।

गौर करें तो गगरेट विधानसभा 2008 के परिसीमन में अस्तित्व में आयी. इससे पहले यह विधानसभा आरक्षित हुआ करती थी। साल 2012 के असेंबली चुनाव में कांग्रेस के राकेश कालिया ने बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार कालिया को हराकर जीत हासिल की थी।

साल 2017 में गगरेट असेंबली सीट पर बीजेपी के राजेश ठाकुर ने 9,320 मतों से जीत हासिल की थी। राजेश ठाकुर ने कांग्रेसी कैंडीडेट राकेश कालिया को शिकस्त दी थी। बीजेपी के राजेश ठाकुर को 33,977 मत मिले थे, जो कुल पड़े मतदान का 56.95 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी कैंडीडेट राकेश कालिया को 26,657 वोट मिले थे। जो सीट के लिए हुए पोल का 41,33 प्रतिशत था।

वहीं साल 2012 में गगरेट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के राकेश कालिया ने विजयश्री हासिल की थी। राकेश कालिया ने बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार कालिया को 4,897 वोट से हराया था। चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार राकेश को 23,581 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 46.14 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट सुशील कुमार कालिया को 18,684 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 36.56 प्रतिशत था।

अब एक नज़र गगरेट विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

गगरेट विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट राजेश ठाकुर

सिटिंग एमएलए हैं राजेश ठाकुर
क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए
स्थानीय जनता में खासे लोकप्रिय

कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा

कांग्रेस के युवा और जुझारू नेता
माफिया संस्कृति के खिलाफ छेड़े हैं मुहिम
सामाजिक कार्यों में रहते हैं लिप्त

आप उम्मीदवार मनोहर लाल डडवाल
संघर्षशील आप नेता मनोहर लाल डडवाल
सोशल वर्कर हैं मनोहर लाल

अब बात करते हैं गगरेट विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 84,517 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 43,482 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 41,035 है।

गगरेट विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 84,517
पुरुष मतदाता – 43,482
महिला मतदाता – 41,035

गगरेट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शिवबाड़ी अम्बोटा में शिव द्रोण मंदिर है। इस द्रोण मंदिर में महाशिवरात्रि व बैसाखी पर लाखों की तादाद में शिव भक्त पहुंच कर पूजा-अर्चना करते हैं।

इस विधानसभा के चुनावी मुद्दों की बात करें तो यहां बेरोज़गार युवाओं की काफी संख्या है। किसान आवारा पशुओं से बर्बाद हो रहे हैं। पीने के पानी की समस्या विकराल है। इसके साथ ही अवैध खनन का मुद्दा भी पोलिंग को प्रभावित कर सकता है।

Click