हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – फतेहपुर विधानसभा सीट से भवानी सिंह पठानिया जीते

7
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - फतेहपुर विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – फतेहपुर विधानसभा सीट से भवानी सिंह पठानिया जीते।

हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर सीट पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी अपने कद्दावर नेता और वन मंत्री राकेश पठानिया को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस को अपने सिटिंग विधाय़क भवानी सिंह पठानिया की जीत का पूरा भरोसा है। उधर चुनाव को रोमांचक बनाते हुए आम आदमी पार्टी ने राजन सुशांत को मैदान में उतारा है।

गौर करें तो तीन चुनावों में लगातार विजयश्री हासिल करती आ रही कांग्रेस अपने कैंडीडेट भवानी सिंह पठानिया को जिताने के लिए जी-जान लगा दी है। वहीं बीजेपी ने कद्दावर नेता और मौजूदा कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया को उतार कर कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। इन हालातों में आप कैंडिडेट राजन सुशांत कांग्रेस और बीजेपी दोनों का समीकरण बिगाड़ रहे हैं।

बता दें कि फतेहपुर विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आती है। 2021 में फतेहपुर में कुल 42.82 प्रतिशत वोट पड़े। 2021 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने भारतीय जनता पार्टी के बलदेव ठाकुर को 5789 वोटों के मार्जिन से हराया था।

साल 2021 में हुए फतेहपुर सीट के उपचुनाव मे कांग्रेस के भवानी पठानिया ने विजयी हासिल की है। उन्‍होंने बीजेपी के बलदेव ठाकुर को 5789 मतों से हराया था।

वर्ष 2017 के असेंबली चुनाव में कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया ने 1284 वोटों से जीत हासिल की थी। सुजान सिंह ने बीजेपी कैंडीडेट कृपाल सिंह परमार को हराया था। कांग्रेसी उम्मीदवार सुजान सिंह पठानिया को 18,962 मत मिले थे। वहीं हारे हुए बीजेपी कैंडीडेट परमार को 17,678 वोट मिले थे। सुजान सिंह पठानिया को कुल 32.39 फीसदी वोट मिले थे। और बीजेपी के कृपाल सिंह परमार को 30.01 प्रतिशत मत मिले थे।

साल 2012 के असेंबली चुनाव में कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया ने जीत हासिल की थी। सुजान को कुल 18,662 वोट मिले थे, जो कुल वोटों का 36.67 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के बलदेव ठाकुर को मात्र 11,445 मत मिले थे। बलदेव को मिले मतों का प्रतिशत 22.49 रहा था।

साल 2017 के चुनाव में यहां पर 80,793 वोटर थे। जिनमें से 40,216 पुरुष मतदाता थे। वहीं महिला वोटरों की संख्या 39650 थी। साथ ही सर्विस वोटरों की संख्या 927 थी। वहीं रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में यहां पर कुल वोटरों की संख्या 90 हजार 203 है।

अब बात करते हैं फतेहपुर विधानसभा में वोटरों की संख्या पर-

कुल मतदाता—90,203
पुरूष मतदाता—46,221
महिला मतदाता—43, 942

अब एक नजर फतेहपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की ताकत पर…

फतेहपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की ताकत
कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया
सुजान सिंह पठानिया के बेटे
2021 के उपचुनाव में विधायक बने
पार्टी और क्षेत्र में लोकप्रिय
बिजनेस मैनेजमेंट का दो दशक का अनुभव

बीजेपी उम्मीदवार राकेश पठानिया
जयराम ठाकुर सरकार में वन मंत्री
हिमाचल राजनीति का एक बड़ा चेहरा
2017 से नूरपुर सीट से विधायक

आप के कैंडिडेट हैं राजन सुशांत
चार बार रह चुके हैं विधायक
एक बार सांसद और मंत्री भी रह चुके हैं सुशांत
सामाजिक कार्यों से रखते हैं सरोकार

कुल मिलाकर कांगड़ा जिले की ये फतेहपुर विधानसभा सीट कांग्रेस बचाने में कामयाब रहती है या बीजेपी कांग्रेस को पटखनी देती है। या आम आदमी पार्टी कोई करिश्मा करती है। देखना दिलचस्प होगा।

Click