हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – हरोली विधानसभा सीट से कांग्रेस कैंडीडेट मुकेश अग्निहोत्री जीते

6
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - हरोली विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – हरोली विधानसभा सीट से कांग्रेस कैंडीडेट मुकेश अग्निहोत्री जीते।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में ऊना जिले की हरोली विधानसभा सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और आम उम्मीदवार समेत 5 प्रत्याशी जनता के बीच वोट मांग रहे हैं। यहां से कांग्रेस के सिटिंग एमएलए मुकेश अग्निहोत्री के सामने बीजेपी के राम कुमार और आम आदमी पार्टी के रविंदर पाल सिंह मान जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं। वहीं बीएसपी के नरेश कुमार और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अश्विनी कुमार राणा भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

साल 2008 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई हरोली सीट से कांग्रेस को बेदखल करने के लिए बीजेपी समेत कई अन्य पार्टियों के उम्मीदवार पूरी ताकत झोंके हुए हैं। बता दें कि हरोली विधानसभा हमीरपुर पार्लियामेंट्री सीट के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री और दिग्गज बीजेपी लीडर अनुराग ठाकुर हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। अग्निहोत्री इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं और पांचवीं बार इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। मुकेश 2012 से 2017 के बीच अग्निहोत्री वीरभद्र सिंह की सरकार में उद्योग मंत्री रह चुके है। इसके अलावा वो संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क और श्रम एवं रोजगार विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

गौर करें तो साल 2008 में डिलिमिटेशन के बाद संतोखगढ़ असेंबली सीट … हरोली विधानसभा सीट में तब्दील हो गई। मुकेश अग्निहोत्री तीसरी बार भी 2012 में यहां से चुनाव जातने में सफल रहे और वीरभद्र सिंह की सरकार में मंत्री बने। कांग्रेस ने मुकेश अग्निहोत्री को साल 2018 में नेता प्रतिपक्ष बनाया।

साल 2017 में हरोली असेंबली सीट से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री ने बीजेपी कैंडीडेट को 7,377 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश को 35,095 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 54.44 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट राम कुमार को 27,718 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 42.99 प्रतिशत था।

साल 2012 में भी हरोली विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री ने बीजेपी प्रत्याशी राम कुमार को 5172 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री को 28,875 वोट मिले थे। जो कुल हुए मतदान का 52.69 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट राम कुमार को 23,703 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 43.25 प्रतिशत था।

अब एक नज़र हरोली विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर …

विधानसभा सीट हरोली के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडिडेट राम कुमार

कई चुनाव लड़ने का तर्ज़ुबा
काफी लोकप्रिय हैं राज कुमार
सामाजिक कार्यों से गहरा सरोकार

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री

नेता प्रतिपक्ष हैं मुकेश अग्निहोत्री
कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं मुकेश
लगातार दो बार से विधायक हैं
पांचवीं बार चुनावी मैदान में हैं

आप उम्मीदवार रविंदर पाल सिंह मान

आप के संघर्षशील नेता हैं रविंदर
सोशल वर्क से गहरा नाता है रविंदर का
क्षेत्रीय जनता में बना रहे हैं पकड़

अब बात करते हैं विधानसभा सीट हरोली के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 88,951 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 45,619 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 43,332 है।

हरोली विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 88,951
पुरुष मतदाता – 45,619
महिला मतदाता – 43,332

हिमाचल के अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तरह यहां भी पेयजल, सड़क, परिवहन जैसी मुख्य समस्याएं मुंह बाए खड़ी है। कई सालों से इसका समाधान नहीं हो पाया है। चुनाव के दौरान इन मुद्दों को लेकर लोगों में गुस्सा है।

Click