अवैध तमंचा-जिन्दा कारतूस व ईको स्पोर्ट कार सहित 3 गिरफ्तार

415

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल* के निर्देशन में जनपद के थाना मान्धाता के व0उ0नि0 श्री भृगुनाथ मिश्रा व उ0नि0 श्री ब्रम्हदेव यादव, उ0नि0 श्री राजेश कुमार मय हमराह देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र मान्धाता के सराय मुरार सिंह तिराहा के पास से सफेद रंग ईको स्पोर्ट कार सवार 03 व्यक्तियों 01. रणजीत सिंह पुत्र स्व0 धर्मराज सिंह नि0ग्राम अकोढ़िया थाना मान्धता जनपद प्रतापगढ़ 02 राजवीर सिंह उर्फ तेजा पुत्र विनोद सिंह नि0ग्राम गाजीपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ व 03. शैलेश मिश्रा उर्फ सूर्या पुत्र काशी प्रसाद मिश्रा नि0ग्राम गाजीपुर मंगियाही थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ के पास 03 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद ईको स्पोर्ट कार नम्बर UP 70 EX 2228 बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में क्रमशः थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 185/2023 व 186/2023 व 187/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। ईको स्पोर्ट कार को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

01. रणजीत सिंह पुत्र स्व0 धर्मराज सिंह नि0ग्राम अकोढ़िया थाना मान्धता जनपद प्रतापगढ़।
02. राजवीर सिंह उर्फ तेजा पुत्र विनोद सिंह नि0ग्राम गाजीपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।
03. शैलेश मिश्रा उर्फ सूर्या पुत्र काशी प्रसाद मिश्रा नि0ग्राम गाजीपुर मंगियाही थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगीः-
03 अवैध तमन्चा 315 बोर व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
01 अदद सफेद रंग ईको स्पोर्ट कार नम्बर UP 70 EX 2228।

पुलिस टीमः- व0उ0नि0 श्री भृगुनाथ मिश्रा व उ0नि0 श्री ब्रम्हदेव यादव, उ0नि0 श्री राजेश कुमार मय हमराह थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
Click