कबरई में आर्थिक तंगी के शिकार युवा किसान ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी

9
  • घर के आंगन में लगे पेड़ पर फंदा डाल झूल गया

  • जवान बेटियों के विवाह की चिंता में था परेशान

रिपोर्ट – H. K. Poddar

महोबा- उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में बदहाल खेती और आर्थिक तंगी से परेशान एक युवा किसान ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस उप अधीक्षक जटाशंकर राव ने बताया कि राजेन्द्र नगर मोहाल निवासी 42 वर्षीय किसान लक्ष्मी प्रसाद रायकवार का घर के आंगन में स्थित पेड़ में फंदे पर लटका हुआ शव परिजनों की सूचना पर पुलिस द्वारा बरामद किया गया। परिवार के अन्य लोग रात में कमरे के भीतर सोए थे किंतु मृतक भोजन उपरांत आंगन में ही पड़ी चारपाई में सो गया था। सुबह उसका फांसी पर झूलता हुआ शव देख परिवार के लोग अवाक रह गए। लक्ष्मी प्रसाद के आत्महत्या करने के पीछे कारण स्पष्ट नही है। पुलिस ने उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोष्ट मार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू की है।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि मृतक की पत्नी शोभा देवी ने पति के आत्महत्या करने के पीछे कारण परिवार में आर्थिक तंगी बताई है। शोभा के मुताबिक लक्ष्मी चार बीघा का काश्तकार था। किंतु खेती से बेहद कम आय होने से उसके परिवार का पालन पोषण मुश्किल था। मृतक के चार बच्चे है। जिनमे दो बेटियो की उम्र शादी की होने के बावजूद धनाभाव के चलते वह उनके हाथ पीले नही कर पा रहा था।

Click