कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री विवेक सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

13

बाँदा– कांग्रेस के पूर्व विधायक कर्मठ व जुझारू नेता एवं सरकार में मंत्री रहे विवेक सिंह शहरवासियों के प्रिय नेताओं में से एक थे।उन्होंने गठबंधन से वर्ष 1996-97 में सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। और जीत हासिल की तथा उ०प्र० में कल्याण सिंह के नेतृत्व में बनी सरकार में कृषि राज्य मंत्री बने। व नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में बने लोकतांत्रिक कांग्रेस में शामिल रहे। इसके बाद उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र वर्ष 2007 में चुनाव लड़े। और जीत हासिल की। वह वर्ष 2012 में चुनाव लड़े। और इसमें भी उन्होंने जीत हासिल की।

विवेक सिंह के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, सांसद आर०के० पटेल, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक रामकरण कबीर, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति सहित भाजपा के कई पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।वही कांग्रेस के बाँदा जिलाअध्यक्ष राजेश दीक्षित ने वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कुंवर विवेक सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। और कहा कि पार्टी के जुझारू और जनप्रिय नेता थे।

विवेक सिंह के निधन पर कांग्रेस के एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा सांसद, एमएलसी ने भी शोक जताया ।राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद व वरिष्ठ सपा नेता अशोक सिंह गौर, जिलाध्यक्ष सपा विजय करण यादव, युवा सपा नेता निर्भय सिंह मोंटी, अचिन खरे, अशोक भगवानी, ओमनारायण ओम नारायण त्रिपाठी विदित, प्रियंशु गुप्ता,सनत कुमार अमित सेठ भोलू, राजकुमार राज, विनोद जैन, शोक व्यक्त किया है ।

छात नेताओं ने पूर्व मंत्री विवेक सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व राज्यमंत्री उप्र सरकार, छात्र नेता और इलाहाबाद विवि छात्र संघ के पूर्व महासचिव कुंवर विवेक सिंह के निधन पर अनेक छात्र नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से उप्र और बुंदेलखंड ने एक जुझारू नेता खो दिया है और एक लंबे समय तक उस कमी की भरपाई नहीं हो सकेगी ।

कानपुर विवि के पूर्व अध्यक्ष ,समाजवादी पार्टी के विधायक रहे विश्वंभर यादव ने कहा हमने एक जनप्रिय और जनता के दुख दर्द में साथ रहने वाला साथी खो दिया है ।

पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय बांदा छात्र संघ के पूर्व अध्यक्षों ने भी कुंवर विवेक सिंह को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलियां अर्पित की । प्रदीप निगम लाला ने कहा कि हमने छात्र राजनीति से निकल कर अपने दम पर राजनीति में जगह बनाने वाले और जनता का विश्वास अर्जित करने वाला एक नेता को खो दिया है ।

वीरेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि बांदा जनपद के छात्रों ने अपना एक हितैषी नेता खो दिया है । अन्य पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों सर्वश्री अशोक सिंह गौर, पीयुष गुप्ता, अनूप सिंह, गौरव चंदेल, अशोक कछवाह और शैलेन्द्र द्विवेदी सिल्लू ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलियां अर्पित की और कहा कि विवेक सिंह जैसे लोकप्रिय नेता की कमी हमेशा महसूस होती रहेगी ।

Click