गुजरात में बीजेपी को प्रचंड बहुमत, मोदी हुए अभिभूत

12
गुजरात में बीजेपी लगातार 7वीं बार सरकार बना रही है। बीजेपी को 182 में से 156 असेंबली सीटें हासिल हुई हैं। वहीं कांग्रेस को 17, आप को 5 और अन्य के खाते में 6 सीटें गईं थी। 

गुजरात में बीजेपी लगातार 7वीं बार सरकार बना रही है। बीजेपी को 182 में से 156 असेंबली सीटें हासिल हुई हैं। वहीं कांग्रेस को 17, आप को 5 और अन्य के खाते में 6 सीटें गईं थी। 

अब एक नज़र पार्टियों के प्रदर्शन पर। 

पार्टी  2022 वोट% 2017

भाजपा 156 (+57) 52.5% 99 

कांग्रेस 17 (-60) 27.3% 77

आप 5 (+5) 12.9% 0

एनसीपी 0 (0) 0.2% 0

अन्य 4 (-2) 7.1% 6

इस जीत के बाद जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार शाम दिल्ली के BJP हेड ऑफिस में नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं, ये जनादेश अभिभूत करने वाला है।

जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर आपके स्नेह का साक्षी है। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार जताता हूं। आपका प्यार उपचुनावों में भी दिखा। यूपी के रामपुर में भाजपा जीती है। बिहार के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का प्रदर्शन कर रहा है।

मोदी ने कहा कि चुनावों के दौरान मैंने गुजरात की जनता से कहा था, इस बार नरेंद्र का रिकॉर्ड टूटना चाहिए। मैंने वादा किया था कि भूपेंद्र नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़ें, इसके लिए मैं जी जान से कोशिश करूंगा। जनता ने गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर नया इतिहास रच दिया है। ढाई दशक से लगातार सरकार में रहने के बावजूद ऐसा प्यार अभूतपूर्व है। लोगों ने जाति-वर्ग आदि विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया।

पीएम ने कहा कि इस चुनाव में वोट देने वाले एक करोड़ से भी ज्यादा ऐसे वोटर्स थे, जिन्होंने कांग्रेस का कुशासन नहीं देखा, सिर्फ भाजपा की ही सरकार देखी। युवा सवाल पूछना जानते हैं। युवा तभी वोट देते हैं, जब उन्हें भरोसा दिखता है, जब उन्हें काम दिखता है। युवाओं ने भाजपा को वोट देकर संदेश दिया है कि उन्होंने हमारे काम को जांचा-परखा और उस पर भरोसा किया।

मोदी बोले- युवा भाजपा की विकास वाली योजनाएं चाहते हैं। युवाओं को न जातिवाद चाहिए न परिवारवाद। युवाओं का दिल विजन और विकास से ही जीता जा सकता है। जब महामारी के घोर संकट के बीच बिहार में चुनाव हुए थे, तब जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया। महामारी के बाद यूपी समेत तमाम राज्यों में चुनाव हुए तब भी जनता ने भाजपा को चुना। आज जब भारत विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है, तब जनता का भरोसा भाजपा पर है।

उन्होंने कहा कि मैं बड़े-बड़े एक्सपर्ट को याद दिलाना चाहता हूं कि विकसित गुजरात से विकसित भारत का निर्माण होगा। गुजरात के नतीजों ने सिद्ध कर दिया है कि देश के सामने जब कोई चुनौती होती है तो जनता का भरोसा भाजपा पर होता है। देश पर कोई संकट आता है तो जनता का भरोसा भाजपा पर होता है। देश बड़े लक्ष्य तय करता है तब जनता का भरोसा भाजपा पर होता है।

भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की अथाह संगठन शक्ति पर भरोसा करके अपनी रणनीति बनाती है और सफल होती है। उतार-चढ़ाव हमारे राजनीतिक जीवन में आए हैं, लेकिन हमने आदर्शों और मूल्यों पर अडिग रहकर दिखाया है।

पिछले आठ वर्षों में कार्य और कार्यशैली का बदलाव आया है। हमने गरीबों के लिए घर, शौचालय, सिलेंडर जैसी मूल सुविधाएं जुटाईं। आज जो भी सरकारी लाभ है, वह हर वर्ग के हकदार तक तेजी से पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। पूरा का पूरा पहुंचे, इसके लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है। किस वर्ग या समुदाय में कितने वोट हैं, इस आधार पर हम सरकार नहीं चलाते। इसके हमें सकारात्मक नतीजे देखने को मिल रहे हैं।

Click