जालौन में एक गांव में तीन मौत से फैली सनसनी

19

रिपोर्ट – महेंद्र कुमार गौतम

जालौन (यूपी) । जनपद जालौन के एट थाना क्षेत्र के ग्राम वर्ध में अलग -अलग घटना में तीन लोगों से फांसी लगाकर दी जान।

मिली जानकारी के मुताविक ग्राम वर्ध में बुधवार की रात पति पत्नी सहित तीन लोगो ने फांसी लगाकर जान दे दी।आपको बता दे मृतक 35 बर्षीय राजू पुत्र राज बहादुर की पत्नी 32 बर्षीय रजनी ने दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ गई की दोनों फांसी के फंदे पर झूल गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि पति शराब का लती था। परिजनों के मुताबिक इसी बात को लेकर दोनों में कल रात विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी।

वही गांव में दूसरी ओर अज्ञात कारणों के चलते 27 बर्षीय युवक ने भी फांसी लगाकर जान दे दी जिससे ग्राम वर्ध में कोहराम मचा हुआ है।वही घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गयी।

Click