झांसी रेल मंडल से आज रवाना होंगे 4400 श्रमिक

16

राकेश कुमार अग्रवाल / वरिष्ठ संवाददाता

झांसी। झांसी रेल मंडल से आज ४४०० कामगारों को उनके गंतव्य शहर की ओर रवाना किया जा रहा है।

गोरखपुर जाने वाली गाड़ियां गोंडा एवं बस्ती स्टेशन दीन दयाल उपाध्याय जं. जाने वाली गाड़ी प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी जं. पर भी रूकेगी । इन स्टेशनों पर श्रमिक उतर सकेंगे। श्रमिक यात्रियों के मध्य सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों को चेहरे पर फेस कवर या मास्क अनिवार्य किया गया है, जिससे कोविड-19 के संक्रमण की संभावना को फैलने से रोका जा सके।
इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रमिक स्पेशल गाड़ियों से मंडल के विभिन्न स्टेशनों जैसे झांसी, बांदा एवं उरई आदि पर पहुंचे। ये श्रमिक गाड़ियां सूरत, कोयंबटूर, बोरीवली, पुणे, सलेम, औरंगाबाद, चेंगलपट्टू आदि स्थानों से आ रही हैं, इनसे झांसी मंडल में लगभग 4000 से अधिक यात्री पहुंचे।

Click