दहेज प्रताड़ना का पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

24

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़ित महिला के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पूरे परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया हैं।

कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मनियार पूर थाना धम्मौर जिला सुल्तानपुर निवासी अशोक कुमार सिंह पुत्र वासुदेव सिंह ने बताया की उसकी पुत्री रजनी का विवाह सतीश सिंह के साथ 4 मई 2018 में किया था। जिसके कुछ दिन बाद से ही सतीश व उसके परिवार ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना , मारना पीटना शुरू कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सतीश के अलावा उसकी माँ गोमती सिंह , बहन शिवानी सिंह , भाई ओम प्रकाश उर्फ भोलू व पिता वीरेंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Click