नगर क्षेत्र की जनता को जल्द मिलेगी डेड बाडी फ्रीजर की सौगात

19

क्रासर…..व्यापारिक समस्याओं को लेकर जल्द अधिकारियों को सौपा जायेगा ज्ञापन-राहुल भदौरिया

लालगंज रायबरेली , व्यापार मंडल की बैठक में नगर के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श हुआ। जिसमें व्यापार में उत्पन्न हो रही अड़चनो को दूर करने का संकल्प लिया गया।
                  व्यापार मंडल की आवश्यक बैठक नगर के चिकमंडी स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने कहा कि नगर के खराब सड़को व जाम से व्यापार प्रभावित हो रहा है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी अधिकारियों ने इस समस्या का निदान नही कराया। व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही अधिकारियों से मिलकर इस समस्या से फिर अवगत करायेगा। इसके बाद भी यदि हल न किया गया तो मजबूरन व्यापार मंडल आंदोलन के लिये बाध्य होगा।

प्रभारी अनिल गुप्ता ने कहा कि नगर क्षेत्र की जनता को जल्द ही डेड बाडी फ्रीजर की सौगत व्यापार मंडल की ओर से मिलेगी। जिसमें शव को बिना खराब हुए कई दिनो तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। युवा उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर करूणा शंकर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, नसीर अहमद, निसार अहमद, सौरभ सिंह, मनोज सिंह, रामू प्रजापति, संतोष मिश्रा, विपिन वर्मा, आजम सिद्वकी, धर्मराज, आयुष कौशल, सुरेश कुमार, पंडित चोरी, रवी राय, अभिषेक सोनी, सचिन सिंह, अभिनव सोनी, अखिलेश सिंह, ओमी तिवारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संदीप कुमार फिजा

Click