पत्रकार, समाजसेवी, वरिष्ठ साहित्यकार अजय कुमार मांझी बने हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

8

अयोध्या:-
अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन धर्म नगरी अयोध्या ,हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ0 सम्राट अशोक मौर्य ने हिंदी के व्यापक प्रचार प्रसार व भारत की राष्ट्रभाषा तथा विश्व की संपर्क भाषा बनाए जाने के मुहिम को धार देने, तथा आगामी विश्व हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर 9 जनवरी 2022 को आई.टी.आई. बेनीगंज फैजाबाद अयोध्या में प्रातः 11 बजे से “हिंदी के विश्वव्यापी विस्तार की संभावनाएं” विषय पर आयोजित संगोष्ठी व काव्योत्स्व को सफल बनाने के लिए के लिए वरिष्ठ समाजसेवी व पत्रकार व वरिष्ठ साहित्यकार अजय कुमार मांझी को सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।और उनसे उम्मीद की है की वे अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे, इस संबंध में संस्थान के तमाम साहित्य प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री माझी की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है तथा उम्मीद जाहिर की है कि आप की नियुक्ति से संस्थान के उद्देश्यों की पूर्ति को बल मिलेगा तथा हिंदी शीघ्र ही भारत की राष्ट्रभाषा व विश्व की संपर्क भाषा बनेगी, इस सम्बंध में उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह “वत्स”, संरक्षक मंडल सदस्य अनिरुद्ध प्रसाद शुक्ला, उपाध्यक्ष विंध्यवासिनी शरण पांडिया, जिलाध्यक्ष महिला शाखा काजल पाठक, प्रदेश महामंत्री भारती सिंह, मंडलीय महामंत्री महिला शाखा संगीत आहूजा, प्रदेश महामंत्री डॉक्टर एस.पी. दिवेदी, सचिव दीपचंद राही, प्रदेश महासचिव पवन पाण्डेय, महासचिव कुमार मुकेश भारतीय सहित तमाम साहित्य प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें सफलता की बधाई दी है।

मनोज कुमार तिवारी रिपोर्ट

Click