पुलिस ने अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार

11

महोबा। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम एंव क्षेत्राधिकारी नगर रामप्रवेश राय के निकट पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अवैध गांजा की बिक्री एवं तस्करी करने वाले तथा उसमे संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कबरई प्रभारी निरीक्षक बीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के उ0नि0 रामेन्द्र कुमार गौतम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 1 राजकुमार सिंह उर्फ राजू पुत्र रुप सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम छानीकला थाना कबरई को टैक्सी स्टैण्ड पंचायत भवन के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 19 किलो 300 ग्राम हरा पत्ती गांजा नाजायज बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 291/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया। बाद गिरफ्तारी अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 रामेन्द्र कुमार गौतम हे0का0 शिवमहन्त मौर्या , अमित कुमार कुशवाहा , इन्द्रजीत यादव
गिरफ्तार अभियुक्त-
राजकुमार सिंह उर्फ राजू पुत्र रुप सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम छानीकला थाना कबरई बरामद सम्पत्तिः-कुल 19 किलो 300 ग्राम हरा पत्ती गांजा नाजायज बरामद।

  • राकेश कुमार अग्रवाल
Click