प्राथमिक विद्यालय की छत और दीवार धराशायी, छुट्टियों के कारण टला हादसा

15

राकेश कुमार अग्रवाल / वरिष्ठ संवाददाता

कुलपहाड (महोबा)। शिक्षकों को ठेकेदार बनाने की नीति के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। विकास खंड के ग्राम कांटी के प्राथमिक विद्यालय की छत और दीवार ढह गई। गनीमत यह है कि वर्तमान में स्कूल बंद चल रहे हैं। जिस कारण स्कूल में बच्चे नहीं थे। अन्यथा बडा हादसा हो सकता था।

विकासखंड जैतपुर के कांटी के प्राथमिक विद्यालय का निर्माण वर्ष २००२ में तत्कालीन प्रधानाध्यापक रामेश्वर सोनी ने करवाया था। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पुष्पेन्द्र सिंह के अनुसार विद्यालय का एक कमरा वर्ष २०१३ में गिर चुका है। जिसका पुनर्निमाण रामेश्वर सोनी ने करवा दिया था।

गत २१ मई को स्कूल भवन की छत और कमरा एकाएक भरभरा कर ढह गया। गांववासियों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने प्रधानाध्यापक पुष्पेन्द्र सिंह को इसकी सूचना दी। पुष्पेन्द्र सर ने मौके पर जाकर देखा कि पूरा स्कूल तहस नहस पडा था। उन्होंने विद्यालय की दशा की लिखित सूचना खंड विकास अधिकारी को अग्रिम कार्यवाही करने के लिए दे दी है।

Click