प्रियंका और मिराया भी जुड़ीं भारत जोड़ो यात्रा में

21
राहुल और मिराया भारत जोटड़ो यात्रा में

प्रियंका और मिराया- भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पुरुष के साथ महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राहुल के इस भारत जोड़ो मिशन में प्रियंका गांधी और उनकी बेटी मिराया भी यात्रा में उनके साथ चल रही हैं। प्रियंका गांधी और उनकी बेटी रविवार शाम भी यात्रा में जुड़ी थीं। वहीं सचिन पायलट के समर्थक कटआउट लेकर चल रहे हैं।

प्रियंका-मिराया एंड अदर्स

राहुल गांधी की यात्रा में लगातार सेलिब्रिटी जुड़ रहे हैं। रविवार को एक्ट्रेस दिगंगना सूर्यवंशी और एक्टर सिद्धार्थ तंबोली राहुल गांधी के साथ यात्रा में चले। इससे पहले मध्य प्रदेश में भी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर यात्रा में चलीं थीं। कई दूसरी एक्ट्रेस और एक्टर्स भी राहुल गांधी की यात्रा में जुड़ चुके हैं। 

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों की महिलाएं पहुंचीं हैं। कांग्रेस नेताओं को इसके लिए क्षेत्रवार महिलाओं को पदयात्रा में लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं राहुल के साथ कई बुजुर्ग महिलाएं भी चल रही हैं। राहुल गांधी ने उनसे बातचीत भी की।

प्रियंका और मिरायाः बता दें कि राजस्थान के बूंदी जिले में केशोरायपाटन के बबई से भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6 बजे यात्रा शुरू हुई। 10 बजे राहुल की यात्रा सवाईमाधोपुर के खंडार में पिलवाड़ा गांव पहुंचेगी जहां यात्रा का लंच ब्रेक होगा। लंच ब्रेक के बाद 3:30 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी। शाम 6:30 बजे यात्रा खंडार के कुस्तला पहुंचेगी, यहां पर राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। खंडार के बोरिफ में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जादू की छड़ी नहीं है। मैंने कभी यह दावा नहीं किया कि यह जादू की छड़ी है। कोई जादू की छड़ी नहीं है। यह एक गंभीर प्रयास है। इसे आगे लेकर जाना संगठन का काम है, इस यात्रा का फॉलोअप संगठन को करना है। संगठन की जिम्मेदारी बनती है कि वह फॉलोअप करे। संगठन से फॉलोअप नहीं है तो कुछ नहीं होगा, हम आए और चले गए, इसका कोई असर नहीं होने वाला है। इसीलिए हमने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद सप्ताह भर का लंबा ब्रेक आएगा। 24 दिसंबर से 2 ​जनवरी तक यात्रा का ब्रेक रहेगा। यात्रा के ब्रेक वाले दिनों में राहुल गांधी लोकसभा में जा सकते हैंं।

प्रियंका और मिराया- राहुल गांधी की यात्रा अब सचिन पायलट के समर्थकों की ज्यादा संख्या वाले इलाके में है। यात्रा में पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। यात्रा के दौरान पायलट समर्थक उनके पक्ष में नारेबाजी करते देखे सुने जा सकते हैं। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी खींचतान का असर भी दिख सकता है।

Click