बड़ी देवी मंदिर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

75

मौदहा हमीरपुर- महोबा जनपद के ग्राम खन्ना में आयोजित श्री राम कथा का शुभारंभ सोमवार को नगर की बड़ी देवी मंदिर से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा के साथ हो गया। उक्त शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही पीत वस्त्र धारण कर महिलाएं व बालिकाओं के अलावा घोड़ा, ऊंट व शोभायात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

दोपहर बड़ी देवी मंदिर से आधा दर्जन से अधिक देवी देवताओं की झांकियों के साथ पीत वस्त्र धारण किए हजारो की संख्या में महिलाएं हाथों में कलश लेकर मंगल गीत गुनगुना रही थी तो वही युवा भक्त डी जे व ढोल नगाणों की धुन में जय श्री राम का उद्घोष करते हुए थिरक रहे थे। उक्त शोभायात्रा बड़ी देवी मंदिर से शुरू होकर थाना चौराहा व मली कुंआ चौराहा से तहसील मार्ग होते हुए मंडी समिति पहुंची।

शोभा यात्रा के दौरान नगर के मुख्य मार्ग पर कई जगह शोभायात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई। इस कार्यक्रम के आयोजक शिव शंकर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने शोभायात्रा में शामिल हुए सभी भक्तों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें श्री राम कथा सुनने के लिए आमंत्रित कर वहां पहुंचने का आवाहन किया। तत्पश्चात शोभा यात्रा वाहनों के द्वारा श्री बब्बू सिंह महाविद्यालय खन्ना के लिए रवाना हो गई पहुंची। महाविद्यालय में मंगलवार से हरिद्वार से पधारे परम पूज्य संत प्रवर श्री विजय कौशल जी महाराज श्री राम कथा के सागर में भक्तों को समाहित कर ज्ञान की गंगा में डुबकियां लगवायेगे।

एमडी प्रजापति रिपोर्ट

Click