बाबा सिहोलेश्वर धाम में 2100 दीप जलाकर मनाया जाएगा दिव्य व भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम

31

आगामी शनिवार को दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर मनाया जाएगा दीपोत्सव कार्यक्रम।

दीपावली मिलन व विशाल भंडारे का भी किया गया आयोजन।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व समाजसेवी प्रभात सिंह त्रिलोकचंदी ने दी जानकारी।

लालगंज (रायबरेली) , सरेनी स्थित सिहोलेश्वर धाम में हर बार की तरह इस बार भी दिव्य और भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस बार भी हजारों दीयों से भगवान भोलेनाथ का दिव्य दरबार जगमग होगा। आगामी शनिवार को दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर सिद्धपीठ सिहोलेश्वर धाम मंदिर में 2100 दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक सिहोलेश्वर धाम मंदिर में 11 नवंबर 2023 दिन शनिवार को अपरान्ह 2 बजे से दीपावली मिलन,दीपोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। उक्त जानकारी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व समाजसेवी प्रभात सिंह त्रिलोकचंदी ने दी है। उन्होंने कहा कि सबकी मनसा को पूरा करने वाले भगवान भोलेनाथ के दरबार में 2100 दीपों से दीपोत्सव मनाया जाएगा और होली मिलन की तर्ज पर दीपावली मिलन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम विगत 6 वर्षों से आयोजित हो रहा है,जिसकी भव्यता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है साथ ही कार्यक्रम की ख्याति चहुंओर फैल रही है!कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहीं कार्यक्रम के आयोजक सुबोध कुमार बाजपेई, प्रभात सिंह त्रिलोकचंदी,गोविंद शुक्ला,सोमेश सिंह,प्रिंसू सिंह,चंदन सिंह आदि ने क्षेत्रीयजनों से कार्यकम में शामिल होने व प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click