भगवान श्रीराम के जन्म  की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

12

लालगंज (रायबरेली) , कस्बे के सराफा मंडी स्थित सिद्ध पीठ श्री भैरवनाथ मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा व्यास पं. राकेशधर शास्त्री ने प्रभु श्री राम के जन्म की कथा सुनाई। कथा प्रसंग सुनकर मौजूद श्रोता भाव विभोर हो गए। उन्होंने बताया कि महाराज दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति होने पर सभी अयोध्या वासियों को अपार हर्ष की प्राप्ति हुई एवं बधाई लेकर महाराज राजा दशरथ के राजमहल में सारे अयोध्या वासी पहुंचे। बाल्यावस्था में ही चारों भाइयों ने सभी विद्याओं का अध्ययन कर लिया।

यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र ने राजा दशरथ से श्रीराम व लक्ष्मण को मांगा। कथा व्यास ने ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और पुष्प वाटिका का बड़ा ही सुंदर प्रसंग सुनाया। संगीतमय कथा में श्रोताओं ने बड़े ही सुंदर भजनों का आनंद लिया और अपने जीवन को धन्य किया। सरिता दीपेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, कैलाश बाजपेई, बच्चा पांडेय, गुल्लू त्रिवेदी, सीताराम, संजय मिश्रा, कैलाश लाइट वाले, राधेश्याम गुप्ता, अशोक शुक्ला, चंद्र प्रकाश पांडेय, सरोज पांडेय, मालती देवी, मनोज गुप्ता, सूरज, राम पटवा, बच्चन लाल तिवारी, ओमी तिवारी सहित सैकड़ो भक्तजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click