भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के द्वारा प्रतापगढ़ जिले की विश्वनाथ गंज विधान सभा क्षेत्र के पूरे कौली बाग में अन्नदाता सम्मेलन का हुआ जोरदार आगाज

41

प्रतापगढ़ जनपद में लोकसभा चुनाव के मध्य नजर भाजपा किसान मोर्चा प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा द्वारा अन्नदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ जिले के वर्तमान सांसद संगम लाल गुप्ता नहीं पहुंचे जिसको लेकर उपस्थित भीड़ में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। वही कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य काशी क्षेत्र की कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

वही जनसभा को संबोधित भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा उत्तम सिंह किसान मोर्चा के महामंत्री अतुल शुक्ला पंकज मिश्रा सहित तमाम भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं में जोश खरोश भरा उक्त कार्यक्रम में संसद के कई खास लोग उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें पंकज मिश्रा गजराही भाजपा नेता विवेक उपाध्याय सुधाकर सिंह पप्पू सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह विजय मौर्य पप्पे सिंह पूर्व प्रधान उमेश सिंह साजिद खान दीपक श्रीवास्तव सुनील मिश्रा राजेश मिश्रा शाहिद तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

Click