भाजपा की कार्यशाला में हमारी भूमिका, भारत वैश्विक परिदृश्य विषयों पर प्रकाश

19

बाँदा— सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला कार्यशाला के दूसरे दिन रविवार को वक्ताओं ने अपनी कार्यपद्धती और संगठन संरचना में हमारी भूमिका, भारत वैश्विक परिदृश्य, व्यक्तित्व विकास, भारत का बढ़ता सुरक्षा समर्थ , हमारा विचार परिवार, मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग तथा सोशल मीडिया की समझ आदि विषयों पर प्रकाश डाला।
रविवार को आयोजित दूसरे दिन की कार्यशाला के प्रथम सत्र में पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय में अपनी कार्यपद्धती और संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसकी कार्यपद्धती उसको अन्य पार्टियों से अलग करती है। संगठन के कार्यकर्ताओं का कार्य व्यवहार राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से बहुत भिन्न है। कार्यशाला में दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए राजेश सिंह सिंगर ने भारत वैश्विक परिदृश्य विषय पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र की परिकल्पना केवल आध्यात्मिक चेतना से हो सकती है। मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार देश में धार्मिक चेतना को राष्ट्रीय चेतना बनाया गया। कार्यशाला के पांचवें सत्र को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री राम जी ने संबोधित करते हुए हमारा विचार परिवार विषय पर प्रकाश डाला। भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना आज पूरा होता दिख रहा है। शिक्षा न्याय, सांस्कृतिक, राजनीतिक सहित ऐसे 42 क्षेत्रों में काम करने वाले हमारे स्वयंसेवक सभी से संपर्क, संवाद और स्नेह के माध्यम से समाज में विश्वसनीय बने हुए है। उन्होंने कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता, बल्कि संकल्प की सिद्धि होती है। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर हमारे विचार परिवार के लोगों ने जो उपेक्षा, अपमान सहन किया, जिस प्रकार की यातनाएं सही की और एक सपने के लिए अपना जीवन न्योछावर किया है। यह विजय यात्रा उन सभी के बलिदान का प्रतिफल है। कार्यशाला के पांचवें सत्र में मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग तथा सोशल मीडिया की समझ विषय पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने प्रकाश डालते हुए प्रमुख बातें बताई, और सोशल मीडिया के प्रयोग में बरती जाने वाली प्रमुख सावधानियों के प्रति सचेत किया। प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख के रूप में उत्तम सक्सेना रहे जबकि संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित विवेकानंद गुप्ता तथा कल्लू सिंह राजपूत द्वारा क्रमशः किया गया।
इस अवसर पर सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल,बुंदेलखंड विकास बोर्ड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह,पूर्व विधायक राजकरण कबीर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, वरिष्ठ नेता रामहित कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष से बाल मुकुंद शुक्ला, भाजपा नेत्री शीला सिंह, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन तथा राज कुमार राज, बबेरू चेयरमैन विजय पाल सिंह, बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख सोनू सिंह सोनू, जिला पंचायत सदस्य भारत सिंह, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख दीपशिखा सिंह, नरेंद्र सिंह नन्ना, धर्मेंद्र त्रिपाठी, विष्णु प्रताप सिंह, शैलेंद्र जयसवाल, प्रेम नारायण द्विवेदी, ममता मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, विनय रजक, राम प्रसाद सोनी, राज भवन उपाध्याय, डॉ अनिल त्रिपाठी, जागृति वर्मा, संतु गुप्ता, पंकज रैकवार, डॉ मनीष गुप्ता, डॉक्टर देवेंद्र भदौरिया, सीताराम वर्मा, वंदना गुप्ता, मोहित गुप्ता, गिरिजेश तिवारी, डॉक्टर रागिनी शिवहरे, धनंजय चौधरी, प्रदुम्न नरेश आजाद, राजर्षि शुक्ला, राकेश मिश्रा, राजनारायण द्विवेदी, राम लखन राजपूत, सुमन शर्मा, राम नरेश मिश्रा, श्याम सिंह एडवोकेट, इंद्रेश द्विवेदी, संजीव निगम, अजय तिवारी, राम किशन गुप्ता बासु, स्वतंत्र त्रिपाठी, अरविंद सिंह चंदेल, सुधीर त्रिवेदी, सुनील त्रिपाठी, संदीप द्विवेदी, कमला कांत द्विवेदी, अनिल सैनी, कमल सिंह, राकेश सिंह, जौहरी प्रजापति, विवेक त्रिपाठी सहित प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

Click