भूमि पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण करने के पीड़ित ने लगाए आरोप

18

महोबा  ,  एक ओर जहां योगी सरकार अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ़ है। वहीं दूसरी ओर दबंग भू माफियाओं को न ही सूबे के मुखिया के आदेश का भय है न ही पुलिस का कोई डर है। बता दें थाना महोबकंठ अंतर्गत ग्राम भुजपुरा निवासी रामबाई पत्नी देवीदीन ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित पुलिस को दिए शिकायती पत्र में गांव के दबंगों पर उसकी भूमि पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण करने के आरोप लगाएं हैं। पीड़ित महिला ने न्याय न मिलने पर दबंगों के खिलाफ मुख्यालय में अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। अब यहां देखना लाजमी होगा क्या शासन प्रशासन पीड़िता को न्याय दिला पाएगा या फिर से एक और शिकायती पत्र ठंडे बस्ते में अपना दम तोड देगा।

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

Click