यातायात नियमों के अनुपालन के लिए दिलाई गई शपथ

51

रायबरेली। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में बालिकाओं को यातायात नियमों के अनुपालन के लिए शपथ दिलाई गई साथ ही छात्राओं से अपने अभिभावकों को भी यातायात के नियमों का पालन करवाए जाने के लिए प्रेरित किया गया।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय की स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स (एस.पी.सी) की छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा सेमिनार भी आयोजित किया गया।

आयोजित सेमिनार में महिला पुलिस कांस्टेबल शगुन शर्मा व विद्यालय की शिक्षिका अनीता सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112, सहित आवश्यक नंबरों पर भी चर्चा करते हुए छात्राओं से प्रश्न पूछे।

इस दौरान यातायात नियमों की बेहतर जानकारी देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता यादव, नाजिश बानो, प्राची शुक्ला, महिला आरक्षी अनीता सिंह सहित दर्जनों छात्राएं मौजूद रही।

  • अशोक यादव एडवोकेट
Click