राजातालाब क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित, लोग परेशान

9

एक माह से ठप है जलापूर्ति, आक्रोश

वाराणसी : राजातालाब (05/04/2022) क्षेत्र के भिखारीपुर में लगे ग्रामीण पेयजल परियोजना मे तकनीकी ख़राबी होने से राजातालाब क्षेत्र के कचनार, रानी बाज़ार गाँव और परसुपुर मुहल्ला में विगत एक माह से जलापूर्ती बाधित हो गई। सैकड़ों नागरिकों को पेयजल के लिए संकट का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोग आक्रोशित हो रहे हैं।

लोगों का कहना है कि नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर यदि जल की आपूर्ति नहीं होगी तो वे त्योहार कैसे मनाएंगे। गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। वहीं लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय निवासी विरेंद्र पटेल, अमृत पटेल, मनोज पटेल, विजेन्द्र पटेल, पप्पू विश्वकर्मा आदि का कहना है कि पेयजल आपूर्ति बाधित होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में हैंडपंप की संख्या भी काफी सीमित है और यहां की आबादी भी लगातार बढ़ रही है जिससे पानी की मांग भी बढ़ती जा रही है। कई हैंडपंप खराब हो गए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी कार्यालय में टेलीफ़ोनीक शिकायत किया है। इसके बावजूद पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई। इस संबंध में जेई कुनाल और एई पुरुषोत्तम से दूरभाष द्वारा सम्पर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाने से संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द पेयजल आपूर्ति नहीं कराया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता
वाराणसी

Click