रामजानकी मन्दिर प्रांगण में चल रही भागवत कथा

25

खन्ना क्षेत्र के ग्राम सिरसी खुर्द में रामजानकी मन्दिर प्रांगण में चल रही भागवत कथा में तीसरे दिन शुक्रवार को कृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई। कथा के दौरान शिव पार्वती, राधा कृष्ण, गणेश भगवान की मनमोहन झाकियां प्रस्तुत की गई। झांकियों को देखकर भक्तों ने भगवान के जयकारे लगाए।
कथावाचक राजकुमार बाजपेयी जीने बताया कि कंस की चचेरी बहन देवकी का विवाह वसुदेव के साथ हुआ था। देवकी के विदाई के दौरान आकाशवाणी हुई कि देवकी के आठवें पुत्र के द्वारा तू मारा जाएगा। आकाशवाणी सुनकर कंस ने देवकी को मारने के लिए तलवार निकल ली। तलवार निकालने पर वसुदेव ने कंस से अनुग्रह कर साथ ही वचन दिया कि देवकी की सभी संतान आपको सौंप दूंगा। कंस ने वसुदेव की बात मान ली और वसुदेव व देवकी को कारावास में डाल दिया। कारावास में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। कृष्ण जन्म की कथा सुनकर भक्त भावविभोर हो गए। भागवत कथा के साथ-साथ भगवान शिव पार्वती, श्रीकृष्ण राधा तथा गणेशजी की सुंदर सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर देव स्वरूपों की आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। झाकियां देखने के बाद भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। भक्तों में धनंजय सिंह जगत प्रसाद त्रिपाठी आसाराम सिंह शिवनारायण पाल सुशील सिंह कल्लू सिंह अनिल सिंह देवी दयाल सिंह देवेंद्र सिंह उर्फ लाला राम बहादुर सिंह नारायण सिंह ,श्यामबाबू गुप्ता राजा सिंह रानी सिंह परीक्षित भूपत सिंह भक्तो का सहयोग रहा।

Click