राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी सहित कई मठ-मंदिरों में लाखों दर्शनार्थियों ने की पूजन-अर्चना

11

अयोध्या। नए साल का आगाज हो चुका है. वहीं नव वर्ष 2023 के पहले दिन अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. जहां सभी नव वर्ष के मौके पर भक्ति में सराबोर नजर आए।

राम भक्तों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ नए साल की शुरुआत की. राजा राम की नगरी में साल के पहले दिन श्रद्धालुओं की आस्था अपने शबाब पर रही. दूरदराज से कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम नगरी के प्रसिद्ध मठ मंदिर राम जन्मभूम कनक भवन, हनुमानगढ़ी ,दशरथ महल जैसे आस्था के केंद्रों पर पहुंचे।

जहां भक्ति में लीन होकर दर्शन पूजन किए ।पिछले साल 1 जनवरी 2022 को हनुमानगढ़ी पर लगभग 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया था। और राम लला की बात की जाए तो 10 घंटे में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी.।

लेकिन इस बार यह आंकड़ा लगभग 8 लाख पहुंच गया. एक तरफ भगवान राम लला के दरबार में 1 लाख श्रद्धालुओं ने मत्था टेका तो वही सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में लगभग 4 लाख श्रद्धालु पहुंचे।

इसके अलावा करीब 3 लाख श्रद्धालु अयोध्या के मठ मंदिरों में दर्शन पूजन किए।देश की तरक्की के लिए की गई कामना।

अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु राहुल भट्ट बताते हैं कि साल के पहले दिन भगवान के दरबार में आकर प्रसन्नता मिल रही है. मां कामाख्या देवी के दरबार से हम यहां आए हैं. दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आए हैं।

लोग नव वर्ष पर घूमने और भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं. हमने प्रभु का दर्शन कर उनसे आशीर्वाद मांगा है कि देश तरक्की करें परिवार और गांव समाज सुख समृद्धि रहे ।युवा अपने अध्यात्म की तरफ लौट रहा है।

स्थानीय संत दिवाकराचार्य बताते हैं कि करोड़ों हिंदुस्तानी अपने देश और अध्यात्म की तरफ लौट रहे हैं। नववर्ष के पहले दिन युवाओं का हुजूम मठ मंदिरों में पहुंचा है।

यह हर्ष का विषय है. पूरे देश और समाज की सुख समृद्धि की मनोकामना करते हुए दिवाकराचार्य बताते हैं कि जैसे सूर्य प्रकाश देता है वैसे नया साल समस्त देशवासियों के जीवन में नित्य नव मंगल छाया रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
Click