राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया

62

● बैंड की धुनों पर कदमताल करते हुए स्वयं सेवकों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जय घोष किए।
बाँदा— राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर पूर्ण गणवेश में शहर के मुख्य मार्गों पर पथ संचलन निकाला गया। जहां बैंड की धुनों पर कदमताल करते हुए स्वयं सेवकों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जय घोष किए।
हिंदू नव वर्ष के स्वागत में आयोजित पथ संचलन राइफल क्लब मैदान से प्रारंभ होकर बाबूलाल चौराहा, अमर टाकीज, छावनी, महेश्वरी देवी चौराहा, बलखंडी नाका, बाकरगंज, स्टेशन रोड होते हुए पुन: राइफल क्लब मैदान पहुंचा। जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। पथ संचलन के दौरान पुष्प वर्षा से स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक मनोज जी ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। और इसी दिन विक्रमादित्य ने हिंदू समाज की स्थापना की थी। पथ संचलन के दौरान प्रांत सह सेवा प्रमुख यमुना जी, जिला संघचालक जगन्नाथ पाठक, जिला प्रचारक सक्षम , जिला कार्यवाह संजय , नगर कार्यवाह दिलीप , अवधेश सहित उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा इंद्रपाल सिंह पटेल, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, प्रभाकर अवस्थी, अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत, मनोज पुरवार, सत्यदेव अवस्थी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, प्रभाकर चंदेल, दिलीप गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा,वंदना गुप्ता, सुधीर गर्ग, सुंदर सिंह परिहार, आनंद त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

Click