रेल कोच केन्द्रीय विद्यालय परिसर में महाप्रबंधक ने किया वृक्षारोपण

20

लालगंज, रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना मे वृृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय विद्यालय परिसर में महाप्रबंधक पी के मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ऑवला, गुलमोहर और सागौन के 380 तथा कुल 700 फलदार एवं छायादार का वृक्षों का रोपण किया।

महाप्रबंधक ने केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया कक्षा में शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। इसी के साथ-साथ उन्होंने कहा कि विद्यालय में अतिरिक्त सुविधाओं का विकास किया जाए जिससे बच्चों को एक आर्दश शिक्षा प्रदान की जा सके।

यह वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रधान मुख्य अभियंता राजेश अग्रवाल एवं केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य वी पी सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने पौधों के रोपण का कार्य किया। अभी तक इस वर्ष आरेडिका परिसर में 20 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है।

इस अवसर पर आरेडिका के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता हरीश चंद्र प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अमर नाथ दुवे, प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम के शकरवाल, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र सहित उच्च अधिकारीगण, कर्मचारियों एवं विधार्थियों ने वृक्षारोपण में सहभागिता की।

  • संदीप कुमार फिजा
Click