रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा चरखारी रोड से कुलपहाड़ के मध्य नवनिर्मित दोहरीकरण

23

कार्य का सघन निरीक्षण ,

नवनिर्मित महोबा से कुलपहाड़  दोहरीकारण रेल लाइन पर हुआ स्पीड ट्रायल
कुलपहाड ( महोबा )

पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण के दूसरे दिन चरखारी रोड – कुलपहाड़ के मध्य नवनिर्मित दोहरीकरण रेल खंड का CAO (C)  विपिन कुमार एवम मंडल रेल प्रबंधक झांसी दीपक कुमार सिन्हा के साथ विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, गेट, OHE, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता की गहनता से परख की गयी। उल्लेखनीय है कि झांसी -मानिकपुर लगभग 291 किलोमीटर  एवं भीमसेन- खैरार दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत कुलपहाड़ – महोबा खंड ( लगभग 21 किलोमीटर ) का दोहरीकरण कार्य  पूर्ण कर लिया गया है।

इस परियोजना के अंतर्गत आज रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिक्षेत्र )  प्रणजीव सक्सेना द्वारा चरखारी रोड से कुलपहाड़ खण्ड (लगभग 10 किलोमीटर खंड) के दोहरीकरण कार्य का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान रेल सुरक्षा आयुक्त  प्रणजीव द्वारा संरक्षा संरचना की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान  चरखारी – कुलपहाड़ खंड में पड़ने वाले सिग्नलिंग, ओवरहेड वायर,  ट्रैक, ब्रिज और अन्य संरक्षा से सम्बन्धित बिंदुओं को बारीकी से देखा एवं परखा गया। सुरक्षा व संरक्षा के सभी मानकों से संतुष्ट होकर रेल  संरक्षा आयुक्त द्वारा नवनिर्मित महोबा – कुलपहाड़ रेलखंड पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से स्पीड ट्रायल कर नव दोहरीकृत रेल लाइन का परीक्षण किया। रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण की  संस्तुति के उपरांत उक्त दोहरीकृत रेल खंड पर रेलगाड़ियों का संचालन प्रारंभ होगा।

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ  मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/ निर्माण विपिन कुमार,  मंडल रेल प्रबंधक  दीपक कुमार सिन्हा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) नीरज भटनागर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, एवं वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर नरेन्द्र सिंह सहित उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के अधिकारी एवम् मंडल के अन्य अधिकारी, निरीक्षक, पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

Click