वट वृक्ष की पूजा कर मांगा पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद

16

वटवृक्ष की पूजा अर्चना करती नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता

लालगंज (रायबरेली) , कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र की व्रती महिलाओं ने बृहस्पतिवार को वटवृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद लिया। अलग-अलग जगहों पर सुबह से ही पूजा और परिक्रमा को लेकर वट वृक्षों के नीचे महिलाओं का जमावड़ा रहा। जहां पर उन्होंने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की और कच्चे सूत से वृक्ष की परिक्रमा कर अखंड सौभाग्य की कामना की। कस्बे के बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, आलमपुर गांव में स्थित सुप्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर, पशु अस्पताल परिसर, पूरे देवी मोहल्ला स्थित वट वृक्षों के नीचे सुबह से ही महिलाएं पूजा करने के लिए जमा हुई।

जहां पर सुहागिनों ने कच्चे सूत से वट वृक्ष की परिक्रमा की। परंपरागत तरीके से वृक्ष को फल फूल व सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित कर वट सावित्री की पूजा संपन्न की। कन्याओं को फल आदि सुहाग का सामना दान किया। नगर की प्रथम महिला नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ व्रत रखा। वट वृक्ष की परिक्रमा कर सभी के जीवन सुख समृद्धि की कामना की। कहा कि पूर्वजों ने जहां त्योहारों को श्रद्धा से जोड़ा वहीं वृक्षों की उपासना और पूजा की परंपरा के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि नगर की महिलाएं सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान पूर्वक श्रद्धा भाव से व्रत का परायण कर घर परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी महिलाओं के जीवन मे सुख समृद्धि की कामना की।

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पूनमश्री ने रखा वट सावित्री व्रत


जानी मानी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पूनमश्री ने वट सावित्री का व्रत रखा। कस्बा की रहने वाली पूनम श्री का वास्तविक नाम कंचन श्रीवास्तव है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक व ट्विटर में उनके लाखों फॉलोअर हैं। उन्होंने वट पूजा की रील बनाकर अपने अकाउंट में साझा की है। उन्होंने बताया कि उनके वीडियो और शॉट्स लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click