संकुल खोह की प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के बच्चों ने दिखाए जौहर

28

चित्रकूट। खोह की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 26 विद्यालयो के लगभग 450 बच्चों ने अपने जौहर दिखाए। विजयी बच्चों को पुरष्कृत किया गया प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष व समापन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजापुर् की प्रधानाचार्य मनोरमा जैन् ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी रही।

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद बच्चों की दौड़ को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि खेलकूद का हमारे जीवन मे बड़ा महत्व है। खेल प्रतिभा के दम पर बच्चे तो राष्ट्रीय स्तर् पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं ने कायल कर दिया है। प्राईमरी और जूनियर विद्यालयों के बच्चों ने कबड्डी, खो-खो, ऊँचीकूद, लम्बीकूद, डिस्कस थ्रो, दौड़ और विभिन्न प्रतियोगिताओं मे अपने हुनर का जलवा बिखेरा।

जूनियर वर्ग गोलाफेंक मे अनिल कालूपुर प्रथम, अखिलेश खोह द्वितीय और कृष्णा बनाड़ी तृतीय रहे। कबड्डी मे कालूपुर की टीम विजेता रही तो गढ़ीवा उप विजेता रही। इसी तरह प्राईमरी कबड्डी मे धोबिन पुरवा विजेता व खोह उपविजेता रही। खो-खो में भी धोबिन पुरवा विजेता व कुम्हारन पुरवा उप विजेता रही। इसी तरह विभिन्न प्रतियोगिताओं मे बच्चों ने अपने जलवे दिखाए।

प्रतियोगिता मे व्यापारी राम बाबू गुप्ता, कोलगदहिया प्रधान, संकुल के नोडल शिक्षक इन्द्रेश श्रीवास्तव, अभिषेक केशरवानी, जगजीत तोमर, विद्यासागर, चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रधानाध्यापक कुबेर सिंह, रामबहादुर सिंह, अतीक अहमद, महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अशर्फी लाल सिंह मिनी, राजेंद्र शर्मा, भावना जैन, नमोनारायन सिंह, सुनील सिंह समेंत दर्जनों शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे। संचालन संकुल शिक्षक इंद्ररेश श्रीवास्तव ने किया।

रिपोर्ट- पुष्पराज कश्यप

Click