संगठन का अध्यक्ष ही संगठन के सदस्यों के साथ करता था धोखाधड़ी

9

रिपोर्ट – सोनू

मेरठ। मेरठ में मानव अधिकार के नाम से कई संगठन चल रहे हैं। लेकिन असली संगठन कौन सा है यह लगाना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि सभी संगठन मानवाधिकार के नाम से है। ऐसे ही मेरठ में मानव अधिकार भ्रष्टाचार एवं निवारण नाम से संगठन चल रहा है जो कि संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील ठाकुर ही अपने संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं से धोखाधड़ी करता था संगठन के कार्यकर्ताओं से पत्रकारों के नाम पर वसूली करता था कि पत्रकार आप की खबर लगाएंगे उस बात के पत्रकार पैसे लेते हैं पत्रकारों के नाम पर मानव अधिकार भ्रष्टाचार निवारण का अध्यक्ष सुनील ठाकुर खुद पैसे लेता था। और संगठन के कार्यकर्ता और सदस्यों से पैसे लेकर पत्रकारों को बदनाम करने की कोशिश करता था।

दरअसल इस बात का पता जब चला जब संगठन के एक कार्यकर्ता ने पत्रकार से बात की और उस कार्यकर्ता ने पत्रकार को बोला कि आप क्या हमारी खबरें लगाने के पैसे लेते हैं। क्योंकि पत्रकार तो समाज के लिए सेवा करता है ।और खबरें प्रकाशित करना उसका फर्ज होता है। लेकिन आप उस फर्ज का गलत फायदा उठाते हैं और हमारी खबरें लगाने के आप हम से पैसे लेते हैं। जब पत्रकार ने यह बात सुनी तो पत्रकार ने कहा कि मैंने आपसे कब खबर लगाने के पैसे लिए हैं आप मुझे कोई प्रूफ दिखाइए तो संगठन के कार्यकर्ता ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बताया है कि आप हमारी खबरें लगाने के उनसे पैसे लेते हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष वह पैसे हमसे आप पत्रकारों के नाम पर लेते हैं पत्रकार ने बताया कि हम कोई पैसे नहीं लेते और आपके साथ आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष धोखाधड़ी कर रहे हैं। अब सोचने वाली बात यह है कि जब संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने संगठन के लोगों के साथ धोखाधड़ी करता है तथा आम जनता के साथ संगठन के नाम पर कितनी धोखाधड़ी करता होगा और कितने लोगों की आंखों में धूल झोंक रहा होगा ।

Click