सेवानिवृत्ति सैनिक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

26

हमारे जाना बाजार संवाददाता के अनुसार भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत सैनिक रहे 80 वर्षीय अधिवक्ता कालिका सिंह की मृत्यु बीमारी के चलते रविवार की रात घर पर हो गई। मृत्यु की जानकारी होते ही परिजन दहाड़े मार मार कर रोने लगे। मृत्यु की सूचना पर क्षेत्र की बुद्धिजीवी में पहुंचकर परिजनों को डांस बढ़ाया। और मृतक की आत्मा के शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्ति की। अंतिम दास संस्कार सोमवार को गांव गांव में कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अधिवक्ता संग्राम सिंह ने दी। थाना क्षेत्र हैदरगंज के ग्राम पंचायत जाना बाजार खजुरीपुर निवासी कालिका सिंह भारतीय वायुसेना से 1980 में सेवानिवृत होकर गांव आए।

जन सेवा का जज्बा कूट-कूट कर भरा था। उन्होंने 19 86, 87 में बार एसोसिएशन बीकापुर में अधिवक्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया। अपने अंग्रेजी में बहस करने के बलबूते फैजाबाद बार की अदालतों पर ही नहीं लखनऊ उच्चतम न्यायालय तक भी बहस कर चुके थे। जिनकी कचहरी के अधिवक्ताओं में  एक अलग पहचान थी। इन्होंने 1990 ,95 के दौर में ग्राम पंचायत जाना का प्रधान चुनाव लड़ा। और पांच वर्ष तक प्रधान भी रहे। इसके बाद 95 में स्वयं क्षेत्र पंचायत और बहू को ग्राम पंचायत प्रधान का उम्मीदवार बनाया। स्वयं क्षेत्र पंचायत निर्वाचित हो गए। और बहु चुनाव हार गई। क्षेत्र पंचायत निर्वाचित होने के बाद ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी पेश की जिसमें इनका मुख्य मुकाबला मनोज वर्मा से हुआ ।मनोज वर्मा चुनाव जीतकर ब्लॉक प्रमुख हो गए। इनको अपना एक मत पाकर ही संतोष करना पड़ा। क्षेत्र में एक ईमानदार होने का इनके साथ तमगा लगा हुआ था। यह आजीवन संघ से जुड़े रहे। और इन्हें वर्ष 2023 में क्षेत्र गौरव सम्मान से भी अलंकृत किया गया।

समारोह के संयोजक अधिवक्ता अभय श्रीवास्तव ने क्षेत्र के कर्तव्य निष्ठ ईमानदार होने के चलते इनका चयन कर उन्हें सम्मानित किया। उनकी मृत्यु उपरांत बार एसोसिएशन बीकापुर की मंत्री ब्रह्मानंद मिश्रा, कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक, अध्यक्ष आबाद अहमद,अखंड यादव, रामचंद्र यादव सहित दर्जनों अधिवक्ताओं के अलावा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्रीनिवास तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मवीर वर्मा ,गंगाराम यादव ,शेर बहादुर शेर, पूर्व प्रधान विजय कुमार ,जिप सदस्य रहे रवींद्र भारती, अखिल यादव, सियाराम सराफ आज लोगों ने पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की । वहीं मृतक के बालिग विवाहित पुत्र के अलावा 78 वर्षीय पत्नी जीवित है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

Click