हत्या के अभियोग में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

102

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक – 27.03.2022 (थाना जेठवारा) दिनांक 21.03.2022 को थाना क्षेत्र जेठवारा के ग्राम काछा के पास, दुबे का पुरवा जंगल में मिला था युवक का शव। दिनांक 21.03.2022 को थाना क्षेत्र जेठवारा के ग्राम काछा के पास, दुबे का पुरवा जंगल में एक युवक मृत अवस्था में पाया गया था, जिसकी पहचान मनोज यादव पुत्र गंगा प्रसाद निवासी कांछा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के रुप में हुई थी। शव के गले व शरीर के अन्य जगहों पर कटे के निशान थे व मौके से ही खून लगी हुई एक कुल्हाड़ी बरामद की गयी थी। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0 67/2022 धारा 302 भादंवि का अभियोग विकास दुबे के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल द्वारा उक्त घटना से संबंधित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संबंधित को दिये गये कड़े निर्देश के क्रम में आज दिनांक 27.03.2022 को प्रभारी निरीक्षक थाना जेठवारा श्री आदित्य कुमार सिंह मय टीम द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त व प्रकाश में आई अभियुक्ता को थाना क्षेत्र जेठवारा के भुवालपुर, डोमीपुर, प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तारी किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. विकास दुबे उर्फ जैकी पुत्र स्व0 अरूण दुबे निवासी दुबे का पुरवा, काछा थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़।
  2. सुनीता दुबे पत्नी स्व0 अरूण दुबे निवासी दुबे का पुरवा, काछा थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी- खून लगे कपड़े, जो आरोपी ने घटना के वक्त पहने थे।

पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक श्री आदित्य कुमार सिंह, उ0नि0 श्री शेषनाथ यादव, उ0नि0 मुसाफिर यादव, कां0 प्रतीक यादव, म0कां0 चेष्टा सैनी व म0कां0 कुमारी रेखा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

Click