हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

44

*प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ दिनॉक 10.04.2022*
*दिनांक 08.04.2021 की रात्रि को* थाना क्षेत्र कंधई के ग्राम उआरी खुर्द में बकाये पैसे के लेन-देन के विवाद में कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी व एक व्यक्ति को गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया था। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना कंधई में मु0अ0सं0- 110/2021 धारा 302, 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

*उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम* में 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्त, 01. आदित्य सरोज उर्फ बिल्लू व 02. अभिषेक सरोज पुत्रगण शीतला सरोज निवासीगण बारीखुर्द थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ फरार चल रहे थे। उक्त दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज द्वारा 50-50 हजार रु0 का इनाम घोषित किया गया था।

*उक्त दोनों इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी* हेतु निरन्तर किये जा रहे प्रयास के क्रम में दिनांक- 08.04.2022 को एस0टी0एफ0 उ0प्र0 यूनिट, प्रयागराज द्वारा उक्त दोनों इनामियां अभियुक्तों 01. आदित्य सरोज उर्फ बिल्लू व 02. अभिषेक सरोज को एकता नगर थानाक्षेत्र अनाज मण्डी, पटियाला से गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

01. आदित्य सरोज उर्फ बिल्लू पुत्र शीतला सरोज निवासीगण बारीखुर्द थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।
02. अभिषेक सरोज पुत्र शीतला सरोज निवासीगण बारीखुर्द थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।

*पुलिस टीम- उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह मय हमराह एस0टी0एफ0 उ0प्र0 यूनिट, प्रयागराज* रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

Click