हिमाचल विधानसभा चुनाव  2022 – सेराज विधानसभा सीट से बीजेपी के जयराम ठाकुर जीते

10
हिमाचल विधानसभा चुनाव  2022 - सेराज विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव  2022 – सेराज विधानसभा सीट से बीजेपी के जयराम ठाकुर जीते

अब बात प्रदेश की सबसे हॉट सीट सेराज की। हिमाचल की सेराज विधानसभा सीट पर बीजेपी के जयराम ठाकुर को जीत नसीब हुई है। इस सीट पर जयराम ठाकुर का 25 साल से कब्जा है। जयराम ठाकुर साल 1998 से लगातार विधायक हैं। और छठी बार चुनाव जीतने के लिए पूरी ताक़त झोंके हुए हैं। वहीं विपक्ष भी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। इस सीट पर ठाकुर को टक्कर देने के लिए कांग्रेस और आप समेत 5 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं।

सेराज सीट से बीजेपी कैंडीडेट और सीएम जयराम ठाकुर के मुकाबले कांग्रेस ने चेतराम को उतारा है। आप ने गीता नंद को और बहुजन समाज पार्टी ने इंद्रा देवी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं  सीपीएम की ओर महेंदर राणा और इंडिपेंडेंट कैंडीडेट नरेंद्र कुमार चुनावी मैदान में हैं।

अब बताते हैं सेराज सीट और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के रिश्ते की। सिराज असेंबली सीट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गढ़ रहा है और यहां से वे बीते पांच विधानसभा चुनाव से लगातार जीत हासिल करके विधानसभा पहुंचते रहे हैं। अबकी बार फिर से बीजेपी ने जयराम को सिराज से मैदान में उतारा है। वैसे गौर करें तो सिराज असेंबली सीट साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इससेपहले यह सीट चचयोट के नाम से जानी जाती थी।

सिराज सीट से जयराम ठाकुर 1998 से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने जा रहे हैं। उन्होंने 2003, 2007, 2012 और साल 2017 में सिराज सीट पर शानदार जीत दर्ज की।

जयराम ठाकुर ना सिर्फ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, बल्कि उनकी गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती है। जयराम ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और युवा मोर्चा से की थी। उसके बाद वो बीजेपी के हिमाचल प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष रहे।

इस सीट पर सीएम जयराम ठाकुर का पलड़ा अन्य उम्मीदवारों पर काफी भारी है। उन्होंने हमेशा ही इलाके के विकास का दावा किया है। और स्कूल, स्वास्थ्य, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं इस विधानसभा के लोगों को मिल रही है।

सेराज असेंबली सीट पर साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी के जयराम ठाकुर ने कांग्रेस कैंडीडेट चेतराम को 11,254 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार जयराम ठाकुर को 35,519 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 56.27 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस कैंडीडेट चेतराम को 24,265 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 38.44 प्रतिशत था। इस चुनाव में जयराम ठाकुर को अपने प्रतिद्वंद्वी चेतराम से 17.8 फीसदी ज्यादा वोट मिले थे।

वर्ष 2012 में सेराज विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के जयराम ठाकुर ने कांग्रेस कैंडीडेट तारा ठाकुर को 5,752मतों से हराया था। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जयराम ठाकुर को 30,837 वोट मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 53.27  फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी तारा ठाकुर को 25,085 वोट मिले थे। जो कुल पड़े मतों का 43.33 प्रतिशत था। इस तरह से जयराम ठाकुर को कांग्रेस उम्मीदवार से 5.47 फीसदी वोट अधिक मिले थे।

अब एक नज़र सेराज विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की ताक़त पर..

सेराज विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की ताक़त

बीजेपी कैंडिडेट जयराम ठाकुर

मौजूदा विधायक हैं जयराम ठाकुर

राज्य के सीएम हैं जयराम ठाकुर

बीजेपी के कद्दावर नेता हैं जयराम

पांच बार रह चुके हैं विधायक

 

कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम

कांग्रेस के भरोसेमंद नेता

चुनाव लड़ने का तर्जुबा

2017 चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे

 

आप उम्मीदवार गीता नंद

सोशल वर्कर हैं गीता नंद

आप के जुझारू नेता

अब बात करते हैं सेराज विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 84,315 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 43,572 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 40,743 है।

सेराज विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 84,315

पुरुष मतदाता – 43,572

महिला मतदाता – 40,743

 

वैसे तो सेराज विधानसभा क्षेत्र में सेब का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है।इससे काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है। वहीं इस क्षेत्र में विकास कार्य भी हुआ है। मगर यहां आज भी पानी, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। लोगों में नाराज़गी तो है, लेकिन की बड़ा मुद्दा नहीं है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो हिमाचल की सबसे हॉट सीट पर छठी बार जीत के लिए जयराम ठाकुर ने नज़रें गड़ा रखी हैं। वहीं विपक्ष भी इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताक़त झोंके हुए है।

Click