हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बब्लू जीते

12
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - चिंतपूर्णी विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बब्लू जीते।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में ऊना जिले की चिंतपूर्णी विधानसभा सीट पर घमासान मचा हुआ है। इस सीट पर सिटिंग एमएलए बलबीर सिंह बीजेपी के उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू और आम आदमी पार्टी के कैंडीडेट राम पॉल चुनावी रण में पूरी ताक़त झोंके हुए हैं। इसके अलावा बीएसपी से विरेंदर कुमार और आजाद प्रत्याशी केवल कुमार अबकी चुनाव में उलटफेर की बात कर रहे हैं।

चिंतपूर्णी असेंबली सीट से एक बार फिर बीजेपी ने बलबीर सिंह को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने सुदर्शन सिंह बबलू को मैदान में उतारा है। इस सीट पर बीजेपी अपनी जीत दोहराने की पुरजोर कोशिश करेगी, तो वहीं कांग्रेस पिछले चुनाव में मिली हार का बदला लेने के अपने नए उम्मीदवार सुदर्शन पर भरोसा कर रही है।

साल 2017 में चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के बलबीर सिंह ने कांग्रेस कैंडीडेट कुलदीप कुमार को 8,579 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार बलबीर को 32,488 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 56.45 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी कैंडीडेट कुलदीप को 23,909 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 41.54 प्रतिशत था।

वहीं साल 2012 में चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने बीजेपी कैंडीडेट को 438 वोटों से हराया था। इस चुनाव में विजयी उम्मीदवार कुलदीप को 23,720 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 48.37 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट बलबीर को 23,282 वोट मिले थे। जो कुल पड़े मतदान का 47.48 प्रतिशत था।

अब एक नज़र एससी के लिए सुरक्षित सीट ऊना जिले की चिंतपूर्णी विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

चिंतपूर्णी विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट बलबीर सिंह
सिटिंग एमएलए हैं बलबीर सिंह
राज्य स्तरीय नेता हैं बलबीर सिंह
स्थानीय जनता में ख़ासे लोकप्रिय

कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू
क्षेत्रीय जनता में ख़ासे लोकप्रिय हैं सुदर्शन
कांग्रेस के यूथ लीडर हैं सुदर्शन
कांग्रेस यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष हैं सुदर्शन
सोशल वर्कर हैं सुदर्शन सिंह बबलू

आप उम्मीदवार राम पॉल
आप के जुझारू नेता हैं राम पॉल
समाजसेवा से रखते हैं सरोकार

अब बात करते हैं चिंतपूर्णी विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 84,013 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 43,533 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 40,479 है।

चिंतपूर्णी विधानसभा सीट पर कुल मतदाता
कुल वोटर – 84,013
पुरुष मतदाता – 43,533
महिला मतदाता – 40,479
चिंतापूर्णि विधानसभा की जनता भी मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संघर्ष कर रही है। जब-जब चुनाव होते हैं। नेता आते हैं और जनता के बीच वायदों की बौछार कर चले जाते हैं, समस्याएं जस की तस बनी रह जाती हैं।

Click