हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – चौपाल विधानसभा सीट से बीजेपी के बलबीर सिंह वर्मा विजयी

12
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - चौपाल विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – चौपाल विधानसभा सीट से बीजेपी के बलबीर सिंह वर्मा विजयी।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में शिमला जिले की चौपाल विधानसभा सीट पर 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से सिटिंग एमएलए बलवीर सिंह वर्मा के मुकाबले कांग्रेस के रजनीश किम्टा और आप के उदय सिंघटा चुनाव मैदान में हैं।

चौपाल विधानसभा सीट के उम्मीदवारों की बात करें तो यहां से चुनाव लड़ रहे मौजूदा विधायक बलवीर सिंह वर्मा प्रदेश के सबसे अमीर कैंडीडेट हैं। पेशे से बिल्डर बलवीर के शपथ-पत्र में इनकी चल-अचल संपत्ति 191 करोड़ है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किम्टा की कुल चल-अचल संपत्ति 30.93 करोड़ है।

साल 2017 में चौपाल असेंबली सीट से भारतीय जनता पार्टी के बलवीर सिंह वर्मा ने कांग्रेस कैंडीडेट को 4,587 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार बलवीर सिंह वर्मा को 29,537 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 51.94 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस कैंडीडेट सुभाष चंद्र मंगलेट को 24,950 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 43.74 प्रतिशत था।

साल 2012 में चौपाल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार बलवीर सिंह वर्मा ने कांग्रेस कैंडीडेट डॉ सुभाष चंद्र मंगलेट को 1,918 वोट से परास्त किया था। इस चुनाव में इंडिपेंडेंट उम्मीदवार बलवीर सिंह वर्मा को 22,056 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 44.25 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी कैंडीडेट डॉ सुभाष चंद्र मंगलेट को 21,409 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 42.96 प्रतिशत था।

अब एक नज़र चौपाल विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..
चौपाल विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट बलवीर सिंह वर्मा
सिटिंग एमएलए हैं बलवीर सिंह वर्मा
प्रदेश के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं बलवीर

कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किम्टा
कांग्रेस के राज्य स्तरीय नेता हैं रजनीश किम्टा
कांग्रेस के संगठन महासचिव हैं रजनीश
स्थानीय लोगों में ख़ासे लोकप्रिय

आप उम्मीदवार उदय सिंघटा
सोशल वर्कर हैं उदय सिंघटा
स्थानीय मुद्दों पर बेहद संवेदनशील

अब बात करते हैं चौपाल विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 81,782 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 42,411 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 39,371 है।

चौपाल विधानसभा सीट पर कुल मतदाता
कुल वोटर – 81,782
पुरुष मतदाता – 42,411
महिला मतदाता – 39,371

चौपाल के स्थानीय मुद्दों की बात करें तो यहां पर भी पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की बदहाली की समस्या है। यहां की जनता अब इस मुद्दे को लेकर नेताओं से जवाब मांग रही हैं। इसका असर चुनाव नतीजों पर पड़ना तय है।

Click