हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – जोगिंदरनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रकाश प्रेम कुमार विजयी

11
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - जोगिंदरनगर विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – जोगिंदरनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रकाश प्रेम कुमार विजयी।

हिमाचल विधानसभा चुनाव के बीच जोगिंदरनगर विधानसभा सीट से बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित कुल 11 कैंडीडेट मैदान में हैं। यहां बीजेपी के प्रकाश प्रेम कुमार के सामने कांग्रेस के ठाकुर सुरेंदर पाल और आम आदमी पार्टी के रविंदर पाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा ने 7 बार विधायक चुने गए गुलाब सिंह ठाकुर का टिकट काटकर उनकी जगह मौजूदा निर्दलीय विधायक प्रकाश प्रेम कुमार को टिकट दिया है। प्रकाश पिछली बार निर्दलीय चुनाव लड़कर एमएलए बने थे। साल 2017 में प्रकाश प्रेम कुमार ने बीजेपी कैंडीडेट गुलाब सिंह ठाकुर को शिकस्त दी थी।

प्रकाश प्रेम कुमार जोगिंदरनगर के गोलवां गांव के रहने वाले हैं। साल 1985 में वे सऊदी अरब चले गए, जहां पर उनका डायमंड, ट्रांसपोर्ट, कंस्ट्रक्शन सहित कई अन्य बिजनेस हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रकाश ने घर के पास ही हेलीपैड बनवा रखा है।

साल 2017 में जोगिंदरनगर असेंबली सीट से निर्दलीय प्रकाश प्रेम कुमार ने दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट को 6,635 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में प्रकाश को 31,214 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 46.88 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी को 24,579 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 36.91 प्रतिशत था।

वर्ष 2012 में जोगिंदरनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के गुलाब सिंह ठाकुर ने कांग्रेस कैंडीडेट को 5,916 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी गुलाब सिंह को 30,092 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 49.45 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कैंडीडेट ठाकुर सुरेंदर पाल को 24,176 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 39.73 प्रतिशत था।

अब एक नज़र जोगिंदरनगर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

जोगिंदरनगर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट प्रकाश प्रेम कुमार

सिटिंग एमएलए हैं प्रकाश प्रेम कुमार
निर्दलीय विधायक हैं प्रकाश
बड़े बिज़नेसमैन हैं प्रकाश प्रेम कुमार

कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंदर पाल

कई चुनाव लड़ने का तर्ज़ुबा
सोशल वर्कर हैं सुरेंदर पाल
क्षेत्रीय जनता में लोकप्रिय

आप उम्मीदवार रविंदर पाल सिंह

कर्मठ नेता हैं रविंदर पाल सिंह
सामाजिक कार्यकर्ता हैं रविंद्र

अब बात करते हैं जोगिंदरनगर विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 1,01,046 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 50,962 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 50,084 है।

जोगिंदरनगर विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 1,01,046
पुरुष मतदाता – 50,962
महिला मतदाता – 50,084

जोगिंदर नगर में पेयजल की जबर्दस्त किल्लत रहती है। इस समस्या को लेकर लोग कई बार आंदोलन कर चुके हैं। इसके साथ ही यहां पर सड़क और परिवहन की समस्या है। इंटरनेट सुविधा और मोबाइल नेटवर्क की हालत ठीक नहीं है।

अब जोगिंदर नगर पर एक नज़र … हिमाचल के मंडी जिले में स्थित जोगिंदर नगर का नाम मंडी के अंतिम राजा जोगिंदर सेन के नाम पर पड़ा था। यह मंडी जिले का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। और यहां पर तीन हाइड्रो प्रोजेक्ट मौजूद हैं।

Click