हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – विधानसभा सीट जवाली से कांग्रेस के चंदर कुमार जीते

10
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - विधानसभा सीट जवाली

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – विधानसभा सीट जवाली से कांग्रेस से चंदर कुमार जीते।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की जवाली विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस संजीदा है। कांग्रेस ने साल 2017 के हारे हुए उम्मीदवार चंदर कुमार को बरकरार रखा है। वहीं बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक अर्जुन सिंह का टिकट काटकर संजय गुलेरिया पर दांव खेला है। उधर पहली बार मैदान में उतरी आप ने बलदेव राज को अपना उम्मीदवार बनाया है।
चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस इस विधानसभा को जीतना चाहती है। जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

इस बार विधानसभा क्षेत्र जवाली में 6 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा की तरफ से संजय गुलेरिया और कांग्रेस की तरफ से चंदर कुमार चुनावी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से बलदेव चौधरी ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा हिमाचल जनक्रांति पार्टी की तरफ से अरुण कुमार और निखिल महाजन ने बतौर निर्दलीय नामांकन किया है।

जवाली सीट के मतदाताओं की बात करें तो साल 2017 में यहां मतदाताओं की कुल संख्या 90,307 थी। इसमें से 46,146 पुरुष मतदाता हैं, वहीं महिला वोटरों की संख्या 44,161 है।

कांगड़ा जिले की जवाली विधानसभा सीट पर साल 2017 में कुल 54.87 प्रतिशत वोट पड़े। इस चुनाव में बीजेपी कैंडीडेट अर्जुन सिंह ने 54.79 फीसदी वोट पाकर जीत हासिल की थी। अर्जुन सिंह को 36,999 वोट मिले थे। अर्जुन सिंह ने कांग्रेसी उम्मीदवार चंदर कुमार को 8,213 मतों से परास्त किया था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के चंदर कुमार को 28,786 मत हासिल हुए थे। जो कुल मतों का 42.77 प्रतिशत था।

वर्ष 2012 असेंबली चुनाव की बात करें तो जवाली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज भारती ने 41.56 फीसदी वोट पाकर जीत दर्ज की थी। नीरज को 23,798 मत मिले थे। वहीं बीजेपी कैंडीडेट को 19364 मत मिले थे, जो 33.82 फीसदी था।

अब बात करते हैं जवाली विधानसभा के वोटरों की संख्या पर—

कुल मतदाता—1,01,885
पुरूष मतदाता—52, 161
महिला मतदादा—49, 684
अब एक नजर डालते हैं जवाली सीट के प्रत्याशियों पर…

जवाली असेंबली के प्रत्याशियों की ख़ासियत

बीजेपी उम्मीदवार संजय गुलेरिया

गुलेरिया हैं बीजेपी के नए उम्मीदवार
पार्टी में गुटबाजी कम करने में जुटे
सिटिंग एमएलए का टिकट कटवाने में कामयाब
संगठन और सरकार में पकड़

कांग्रेसी कैंडिडेट चंदर कुमार

कांग्रेस के भरोसेमंद नेता
स्थानीय लोगों में अच्छी पकड़
2017 में चुनावी हार का अनुभव
आप प्रत्याशी बलदेव चौधरी
रिटायर्ड फौजी हैं बलदेव चौधरी
बलदेव चौधरी हैं संघर्षशील नेता

जवाली सीट पर राजपूत और ओबीसी मतदाता दोनों हैं। बीजेपी यहां से राजपूत कैंडिडेट ही उतारती आ रही है। इस विधानसभा की खास बात ये रही है कि जब-जब जनता विधायक से नाराज होती है तो अगले चुनाव में तख्ता पलट कर देती है।

जवाली सीट पर स्थानीय मुद्दों की बात करें तो यहां पेयजल और सड़कों की समस्या से जनता बेहाल है। कुल मिलाकर मौजूदा विधायक से स्थानीय लोगों की नाराजगी को भांपते हुए बीजेपी ने नया प्रत्याशी उतारा है। लेकिन जीत किसकी होगी। जनता 12 नवंबर को तय कर देगी।

Click